Bihar News: झोपड़ी में लगी आग, खुद की जान देकर नींद में सोये भाइयों को बचा गयी किशोरी

हाजीपुर में एक झोपड़ी में आग लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी. किशोरी ने अपने भाइयों को आग से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. घर में सो रहे अपने छोटे भाइयों को बचाने के दौरान किशोरी बुरी तरह से झुलस गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
हाजीपुर: बेलसर ओपी के मौना महिमा व उफरौल गांव की महादलित बस्ती में गुरुवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. अगलगी में अपने दो भाइयों को बचाने के दौरान एक किशोरी की झुलस कर मौत हो गयी. मृत नूतन कुमारी (15 वर्ष) उफरौल महादलित बस्ती के शंकर मांझी की पुत्री थी. वहीं, अगलगी की इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा घर व उसमें रखे सामान जल गये. लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात शंकर मांझी के झोंपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गयी. तेज हवा से आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग ने पड़ोस के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की गुबार दूर से ही नजर आ रहा था. घर वालों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुटे और चापाकल तथा पंपसेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे.
सूचना पर गोरौल थाने से दमकल भी मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मुन्ना पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. सीओ ममता रानी ने बताया कि स्थानीय राजस्व कर्मचारी के माध्यम से क्षति का आकलन किया जा रहा है. पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराया जा रहा है.
Also Read: Bihar Weather: मोतिहारी में ठनका की चपेट में आने से बेटी समेत गर्भवती की मौत, दुकान पर भी गिरी बिजली
जिस वक्त अगलगी की घटना हुई, उस वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे. अगलगी के दौरान घर में सो रहे अपने छोटे भाइयों को बचाने के दौरान नूतन कुमारी बुरी तरह से झुलस गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतका की मां सीता देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस गांव में दो सौ से अधिक महादलित परिवार के लोग रहते हैं. सड़क के दोनों तरफ की झोंपड़ी के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का करेंट प्रवाहित बिजली का तार गुजरता है. इसी की चिनगारी से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




