बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: धनरूआ में गोलीबारी, गोली लगने से दारोगा सहित 3 लोग घायल

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
crime news

crime news

Bihar News: भूमि विवाद के मामले का निपटारा करने के लिए नीतीश सरकार ने कई कदम उठाए. बिहार में सर्वे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की बहाली की गयी, लेकिन आज भी भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार में आपसी विवाद में फायरिंग की घटना सामने आयी है. राजधानी पटना से सटे धनरूआ इलाके में आपसी विवाद में रविवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. गोलीबारी की इस घटना में दारोगा सहित तीन लोग घायल हो गये. गोली लगने के बाद तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. गोली दारोगा और उनके बेटे के साथ-साथ भतीजे को लगी है. तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

दारोगा के बेटे को लगी तीन गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में आपसी विवाद को लेकर करीब 20 राउंड फायरिंग की गयी. इस दौरान दारोगा मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजा रोहित कुमार को गोली लग गई. दारोगा मनोज कुमार के बेटे को तीन गोली लगी है. सभी घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया. वही इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. भूमि विवाद के मामले का निपटारा करने के लिए नीतीश सरकार ने कई कदम उठाए, लेकिन आज भी भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन