Bihar News: RJD विधायक रीतलाल के भाई ने किया सरेंडर, कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
Surrender

Surrender सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि पटना AIIMS के सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. बता दें कि पटना AIIMS के सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा था. दानापुर कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. आज प्रशासन कुर्की जब्ती की तैयारी में था.

गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के घर पर छापेमारी की थी. इस रेड में पुलिस ने 3 बंदूक बरामद की है. जिनमें से किसी भी बंदूक का लाइसेंस नहीं है. इसके अलावा 11 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, पुराने स्टांप पेपर, जमीन के कागजात आदि मिले हैं.

Also Read: राजद विधायक के भाई के घर पुलिस की छापेमारी, रेड में मिली 3 बंदूक और नोट गिनने की मशीन

AIIMS के ऑफिसर पर करवाया था हमला

रीतलाल के भाई पिंकू यादव पर आरोप है कि उसने 22 अगस्त 2024 को पटना AIIMS के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला करवाया था. इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस उसे खोज रही थी. आज पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही थी तभी सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन