Bihar News: साढ़े चार लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द, परिवहन विभाग के निर्णय से हड़कंप

Bihar News: बिहार के वाहन मालिकों से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, परिवहन विभाग फुल एक्शन में है और इसी के साथ ऐसे वाहन मालिकों पर शिकंजा सकना शुरू कर दिया है, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है.
Bihar News: बिहारवासियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. परिवहन विभाग की ओर से एक बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसके बाद वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है. खबर है कि, बिहार में लगभग साढ़े चार लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है. बताया जा रहा है, ऐसे वाहनों के मालिक जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है, उन पर खतरा मंडराने लगा है.
सबसे ज्यादा टैक्स डिफॉल्टर राजधानी पटना में
बता दें कि, विभाग ने इन गाड़ी मालिकों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है. इसी के साथ सबसे ज्यादा टैक्स डिफॉल्टर राजधानी पटना में हैं. इधर, विभागीय अधिकारियों की माने तो, बिहार में 4 लाख 51 हजार गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 1 लाख 25 हजार से अधिक गाड़ी मालिक हैं. तो वहीं, दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर है, जहां 69 हजार गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है.
इन जिलों के वाहन मालिकों पर मंडराया खतरा
इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो,भागलपुर में 22 हजार 143, भोजपुर में 10 हजार 857, सारण में 13 हजार 735, बेगूसराय में 20 हजार 950, रोहतास में 12 हजार 55, वैशाली में 10 हजार 201, गया में 12 हजार 722, पूर्णिया में 33 हजार 740 गाड़ी मालिकों पर टैक्स बकाया है. इसके अलावा अन्य जिलों में 10 हजार से भी वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैक्स नहीं चुकाया. जानकारी के मुताबिक, टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों में ज्यादातर व्यावसायिक वाहन के संचालक हैं.
Also Read: Bihar election 2025: लालू यादव के पुराने दोस्त ने कसा तंज, कहा- ख्याली पुलाव बनाने का अधिकार सबको है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










