Bihar News: रानीपुर बाजार पूरी तरह बंद,भाई-बहन की हत्या पर नगमा गांव में आक्रोश

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News: रानीपुर बाजार पूरी तरह बंद,भाई-बहन की हत्या पर नगमा गांव में आक्रोश

पटना एम्स में जमा लोग

Bihar News: जनता का गुस्सा शुक्रवार को भी सड़कों पर फूट पड़ा. रानीपुर बाजार में आम जनता ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर जोरदार प्रदर्शन किया. पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Bihar News: फुलवारी शरीफ. जानिपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव में भाई-बहन की हत्या कर शव जलाने की विभत्स घटना के खिलाफ जनता का गुस्सा शुक्रवार को भी सड़कों पर फूट पड़ा. रानीपुर बाजार में आम जनता ने सैकड़ों की संख्या में जुटकर जोरदार प्रदर्शन किया. पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल बना हुआ है.

सैकड़ों लोग सड़क पर बैठे

स्थानीय विधायक गोपाल रविदास भी सैकड़ों लोगों के साथ आम जनता के बीच सड़क पर बैठ गए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सीनियर एसपी पटना खुद मौके पर नहीं आएंगे और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. विधायक ने पीड़ित परिवार को न्याय देने, दोषियों को सख्त सजा देने और उचित मुआवजा देने की मांग की. जानीपुर बाजार की सभी दुकानें सुबह से ही बंद रहीं. व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने इस नृशंस हत्या के खिलाफ एकजुटता दिखाई.

गिरफ्तारी नहीं होना बेहद शर्मनाक

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होना बेहद शर्मनाक है और पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है. जनता का एक ही नारा था, “हत्यारों को फांसी दो, पीड़ित परिवार को इंसाफ दो.” स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, लेकिन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा.

Also Read: बिहार की राजनीति में कमजोर होता बाहुबल, विरासत बचाने की जद्दोजहद में कई नेता

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन