Bihar News: एक्शन में पटना पुलिस, टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट तैयार, 5 गिरफ्तार

Updated at : 11 Jan 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
IPS Sweety Sahrawat

Bihar News: पटना पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है. पुलिस अधिकारियों ने पटना के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट तैयार की है. इन अपराधियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इनकी संपत्ति जब्त की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान के तहत पटना मध्य क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों में से 5 को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार अब उनकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जा रहा है. दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय और वरीय पुलिस अधीक्षकों के निर्देश पर, पटना के टॉप 10 अपराधियों और उनकी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक विशेष प्रक्रिया बनाई गई है. इसके अभियान के तहत टॉप 10 और टॉप 20 अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की गई है. डीआईयू और एसटीएफ की मदद से इन अपराधियों की पूरी जानकारी जुटाई गई है. लिस्ट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पटना समेत अन्य जिलों और राज्यों में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.

जेलों में भी की जा रही छापेमारी

जानकारी के अनुसार, जेलों में बंद और जेल से छूटने वाले अपराधियों की भी सूची तैयार की गई है. पुलिस के द्वारा जेलों में भी समय-समय पर छापेमारी की जा रही है, जिससे कैदियों में हड़कंप मचा हुआ है.दरअसल, जेलों से छूटने वाले अपराधियों की लिस्ट मुहैया कराई जाती है, जिसपर 48 घंटे में पुलिस उसका ई-डोजियर तैयार करती है. अपराधियों के जेल से बाहर निकलते ही पुलिस उन अपराधियों और उसके गिरोह पर पैनी निगाह के लिए लिस्ट बनाएंगे. 

क्या है कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य?

बता दें, पटना पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और अपराधियों की हिम्मत तोड़ना है. पुलिस को उम्मीद है कि इन कार्रवाई से अपराध में कमी आएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना की दूसरी खबर भी पढ़ें

पटना और हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. सुबह करीब 11 बजे पुल के पिलर संख्या 14 और 15 के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. ड्राइवर को जैसे ही आग लगने का अहसास हुआ, उसने बस रोक दी और यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई. ट्रैफिक पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

ALSO READ: Bihar News: पुलिस ने ही लूट लिए 35 लाख रुपए, व्यवसायी ने एसपी से लगाई गुहार, हिरासत में लिया गया थानेदार

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन