Bihar News: बिहार में अब इतने डिपार्टमेंट के अधिकारी करेंगे रेलवे ट्रैक की निगरानी, रेल हादसों से बड़ी सबक

Updated:
विज्ञापन
Bihar News officials 14 departments monitor railway tracks lesson from train accidents

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में रेलवे ट्रैक पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी. दरअसल, अब पांच नहीं बल्कि 14 डिपार्टमेंट के अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे. हाल ही में हुए कुछ रेल हादसों से सबक लेकर यह बड़ा बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में रेलवे ट्रैक की निगरानी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. हाल के रेल हादसों से सबक लेते हुए रेलवे ने ट्रैक की रखवाली की व्यवस्था में बदलाव किया है. दरअसल, अब पांच नहीं बल्कि 14 डिपार्टमेंट के अधिकारी रेलवे ट्रैक का नियमित निरीक्षण करेंगे और इस दौरान मिलने वाली कमियों की रिपोर्ट विभाग को सौपेंगे, जिसका तत्काल मेंटेनेंस कराया जायेगा.

पांच मंडलों में हो रही तैयारी

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर सहित पांचों मंडलों में इसकी तैयारी की जा रही है. जानकारों का मानना है कि बिहार सहित देशभर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया है. ट्रैक की निगरानी के लिए अलर्ट मोड में रेलवे फील्ड में उतरने वाले अधिकारियों में लेखा-जोखा संभालने वाले लेखा विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

निरीक्षण कार्य शुरू

सूत्रों की मानें तो, निरीक्षण भी शुरू कर दिया गया है. हाल के दिनों में अधिकारी अपनी टीम के साथ इंजन में फुट प्लेटिंग करते हुए दिल्ली रूट तक गये और उसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी. इस तरह कर्मियों, कॉमर्शियल डिपार्टमेंट, स्टोर, निर्माण समेत सभी 14 विभाग के अधिकारी बारी-बारी से निरीक्षण करेंगे.

अधिकारियों को निरीक्षण के बाद देनी होगी रिपोर्ट

जानकारों की मानें तो, अभी तक इंजन में बैठकर फुट प्लेटिंग महज पांच विभाग के अधिकारी ही करते थे. लेकिन छोटी-छोटी कमियों को भी दूर करने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. सभी को एक सेक्शन का निरीक्षण कर उसी दिन अपनी रिपोर्ट देनी होगी. अगर उस सेक्शन में कोई भी कमी होगी, तो उसे तत्काल दूर कराना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की संचालन चूक न हो पाये.

क्या होती है फुट प्लेटिंग?

फुट प्लेटिंग के दौरान अधिकारी इंजन के केबिन में लोको पायलटों के साथ चलते हैं. इस दौरान अधिकारी रास्ते में पड़ने वाले चेक प्वाइंट, खंभों, सिग्नल की स्थिति देखते जाते हैं.

Also Read: Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश को हुआ टाइफाइड, खुद ही दी जानकारी, हाल ही में संभाली थी कुर्सी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन