NEET UG परीक्षा में AI और CCTV से पकड़े गए 150 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थी, होगी पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
bihar news neet ug exam croud

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: इस साल NEET UG परीक्षा में 97 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गयी हैं. परीक्षा के बाद बड़े पैमाने पर संदिग्ध गतिविधियों का भी खुलासा हुआ है. AI और CCTV से 150 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया है. जिनसे जल्द ही निगरानी की टीम पूछताछ करेगी. फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के आधार पर सभी को चिन्हित गया है. एनटीए ने पहले ही परीक्षा के दौरान 75 से अधिक टेलीग्राम चैनलों पर निगरानी रखी थी.

विज्ञापन

Bihar News: देशभर में 4 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा में 97 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गयी हैं. परीक्षा के बाद बड़े पैमाने पर संदिग्ध गतिविधियों का भी खुलासा हुआ है. ai और सीसीटीवी से 150 से अधिक ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया है. जिनसे निगरानी की टीम पूछताछ करेगी अगर गड़बड़ी की पुष्टि होती है,तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

परीक्षा केंद्र से क्या -क्या मिला ?

कुछ केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा देने,मोबाइल फोन के उपयोग और एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आये हैं. खासकर राजस्थान के अजमेर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में परीक्षा केंद्र बदलने और फर्जीवाड़े की आशंका जताई गयी है. इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने क्या कहा?

सभी अभ्यर्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ai) आधारित सिस्टम और परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दौरान संदिग्ध पाया गया है. कि ai टूल्स के जरिये फेस रिकॉग्निशन और व्यवहार विश्लेषण के आधार पर ऐसे उम्मीदवारों की पहचान की गयी हैं.

जिनकी गतिविधियां सामान्य परीक्षा मानकों से अलग थीं. कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुचित तरीके से इशारे करते, बार-बार इधर-उधर देखते या अन्य परीक्षार्थियों से संपर्क करने की कोशिश करते नजर आये हैं.

संदिग्ध की पहचान पर अधिकारियों ने क्या कहा?

कुछ मामलों में पहचान पत्र और वास्तविक अभ्यर्थी के बीच असंगति भी सामने आयी है. एनटीए ने पहले ही परीक्षा के दौरान 75 से अधिक टेलीग्राम चैनलों पर निगरानी रखी थी. साथ ही साथ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई थी. इसके बावजूद सामने आए इन मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है.


अधिकारियों का कहना है कि चिन्हित किए गए 150 से अधिक अभ्यर्थियों से जल्द ही कड़ी पूछताछ की जायेगी. यदि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो संबंधित अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसमे परीक्षा से निष्कासन और भविष्य की सभी परीक्षाओं से वंचित भी किया जाएगा.

( पटना से अनुराग प्रधान की रिपोर्ट )

Also Read: सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की लगी भक्तों की भीड़, दिनभर रहेगा दर्शन

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन