बिहार के कई जिलों में ड्रोन से शराब माफिया पर प्रहार, 150 से अधिक लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Liquor mafia

Bihar News: बिहार के कई जिलों में ड्रोन से शराब माफिया को खोजा गया. ड्रोन की मदद से कुल 994 जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 153 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अब टेक्नोलॉजी को अपना हथियार बना लिया है. विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, सहरसा और मुजफ्फरपुर में ड्रोन के जरिये की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बड़ा खुलासा किया है. 23 जून से 29 जून 2025 के बीच सिर्फ एक हफ्ते में ड्रोन की मदद से कुल 994 छापेमारी की गई. इनमें से अधिकांश नाइट विजन मोड में की गईं, जिससे दुर्गम इलाकों तक निगरानी आसान हुई. इस दौरान 43 ड्रोन तैनात किए गए, जिनकी मदद से 153 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और 150 शराब माफियाओं को दबोचा गया.

विदेशी शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान 25,951.3 लीटर देशी और 396.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. इसके साथ ही 16 दोपहिया और एक तीनपहिया वाहन भी बरामद हुए. बड़ी मात्रा में जावा गुड़ के घोल और अन्य अवैध सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया. विभाग के मुताबिक, ग्रुप सेंटरों के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है. इन केंद्रों में तैनात सिपाहियों को आवासीय सुविधा के साथ स्वास्थ्य और फिटनेस प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. ये सिपाही नियमित व्यायाम और परेड में भाग लेकर कार्रवाई में चुस्ती लाते हैं.

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शेरपुर से 30 लीटर शराब बरामद

मुजफ्फरपुर जिला स्थित सदर थाना के शेरपुर गांव में पुलिस ने विदेशी शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान आरोपी धंधेबाज फरार हो गया. दारोगा गिरिजेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर की गई है, जिसमें विशाल कुमार व स्कूटी के मालिक को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने स्कूटी भी जब्त किया है. दर्ज एफआईआर में दारोगा ने बताया कि वह गश्ती कर रहे थे. सूचना मिली कि आरोपी के घर पर विदेशी शराब की खेप है. सूचना पर वे दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया. घर की तलाशी लेने पर दोनों कमरा के बाथरूम और करकट नुमा शेड में खड़ी स्कूटी के हैंडल पर टंगे झोला से विदेशी शराब जब्त की गयी. पुलिस का कहना है कि 209 पीस महंगी विदेशी शराब जब्त की गई. अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

Also Read: Bihar Crime: इंजीनियर सहित दो के फ्लैट से 40 लाख से अधिक की चोरी, गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन