पटना के अशोक राजपथ पर फायरिंग, पीएमसीएच के पास सुबह-सुबह दवा दुकानदार पर हमला

Updated at : 12 Dec 2024 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar news

Bihar News: सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से पीएमसीएच के आसपास मौजूद लोग दहल उठे. कहा जा रहा है कि भोजपुर फार्मा नाम के एक दवा दुकान को निशाना बना कर गोली चलाई गई है.

विज्ञापन

Bihar News:पटना. बिहार की राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर गुरुवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों ने पीएमसीएच के नजदीक एक दवा दुकान के पास ये फायरिंग की है. फायरिंग की इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. पीरबहोर थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस फायरिंग की वारदात से पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

सुबह करीब पांच बचे हुई फायरिंग

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे. सुबह 5 बजे के आसपास यह फायरिंग की गई है. कहा जा रहा है कि यह फायरिंग एक दवा दुकान पर की गई है. यह भी जानकारी सामने आई है कि 4-5 दिन पहले दुकानदार से रंगदारी मांगी गगी थी. माना जा रहा है कि रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं होने पर अपराधियों ने यहां फायरिंग की है. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. दुकान पर हुई फायरिंग से आसपास के दुकानदार भी डरे हुए हैं.

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग से पीएमसीएच के आसपास मौजूद लोग दहल उठे. कहा जा रहा है कि भोजपुर फार्मा नाम के एक दवा दुकान को निशाना बना कर गोली चलाई गई है. हालांकि, अभी पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.

Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन