ePaper

जरूरी खबर: बिहार सरकार ने वापस लिया आदेश, अब कर्मचारी और पुलिसकर्मी ले सकेंगे छुट्टी

Updated at : 16 May 2025 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar government news

Bihar News: बिहार सरकार ने अपने उस फैसले को वापस ले लिया है, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने की बात कही गई थी. कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनातनी के बीच बिहार सरकार ने छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया था. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है. कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सामान्य छुट्टियों पर रोक लगा दी थी. लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया है. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छुट्टियों पर लगी थी रोक

भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल के चलते बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था. “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से चलाए गए इस सुरक्षा अभियान के दौरान बिहार सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों और पुलिस सेवा में कार्यरत कर्मियों की सामान्य छुट्टियों पर रोक लगा दी थी. यह कदम इसलिए उठाया गया था ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. राज्य के सुरक्षा इंतज़ामों को पुख्ता करने के लिए हर विभाग को अलर्ट पर रखा गया. पटना, पूर्णिया समेत छह जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित किए गए थे जिससे सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा सके.

हालात सामान्य होने के बाद निर्णय में बदलाव

समय के साथ भारत-पाक सीमा पर हालात सामान्य होने लगे. तनाव में कमी आई, और सरकार को लगा कि अब सख्त प्रतिबंधों की आवश्यकता नहीं है. ऐसे में सरकार ने अपने पुराने फैसले पर पुनर्विचार किया. सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को नया निर्देश जारी किया. इसमें कहा गया कि अब राज्य के सभी सरकारी और पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं. सचिव मो. सोहैल की ओर से जारी निर्देश में बताया गया कि पहले का आदेश अब निरस्त किया जा रहा है. यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें निजी कारणों से छुट्टियों की जरूरत थी.

ALSO READ: Bihar Teacher: शिक्षकों की सैलरी को लेकर ACS सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, अब अधिकारियों का भी रुक जाएगा वेतन

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन