Bihar News: बिहार में डेंगू ने ली एक की जान, पटना में पिछले 24 घंटे में मिले 9 नये मरीज
Published by : Ashish Jha Updated At : 17 Nov 2025 9:00 AM
Bihar News: ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. डेंगू वाले इलाकों में मेडिकल टीम पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रही है. लोगों से पूछताछ कर रही है. स्वास्थ्य विभाग वरीय अधिकारी के आदेश पर प्रभावित इलाकों में दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है.
मुख्य बातें
Bihar News: पटना. बिहार में डेंगू संक्रमण की रफ्तार अब भी जारी है. ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू मरीजों के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की विषवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर दस झंझरी में डेंगू बीमारी से 45 वर्षीय सुनील कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. शुक्रवार को उनका संस्कार किया गया.
अब तक 1640 मरीज मिले
बीते 24 घंटे में कुल नौ नये डेंगू मरीज मिले हैं. इसके साथ ही इस साल एक जनवरी से अब तक पटना में डेंगू के कुल 1640 मामले सामने आ चुके हैं. डेंगू से आये मामलों में पटना शहर व ग्रामीण के अलग-अलग इलाकों से हैं. नए मामलों में बोरिंग रोड, पत्थर की मस्जिद, नकटा दियारा, सुल्तानगंज व बिहटा जैसे इलाकों से मरीज मिले हैं. अब तक डेंगू के मिले मामलों में सबसे अधिक पीएमसीएच में 532 मरीजों की डेंगू की पहचान की गई. इसके अलावा एनएमसीएच में 322, आइजीआइएमएस में 44, एम्स में 56 मरीज की पहचान की गई है.
मधेपुरा में एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज
मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की विषवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर दस झंझरी में डेंगू बीमारी से 45 वर्षीय सुनील कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव के सगे चाचा भी डेंगू बीमारी की चपेट में आ गये हैं. उनका इलाज चल रहा है. इस बात की जानकारी मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल उदाकिशुनगंज से मेडिकल टीम पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. लोगों से पूछताछ की. स्वास्थ्य विभाग वरीय अधिकारी के आदेश पर रविवार को पीड़ित टोले में दवाई का छिड़काव कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










