Bihar News: बिहार विधानसभा का सत्र एक से पांच दिसंबर तक, दो को होगा अध्यक्ष का चुनाव
bihar-assembly
Bihar News: बिहार में नयी विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगा. इसके बाद सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर चार दिसंबर को होगा.
मुख्य बातें
Bihar News: पटना. विधानसभा आम चुनाव के बाद 18 वीं विधानसभा का पहला सत्र एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. शीतकालीन सत्र के दौरान कुल पांच बैठके निर्धारित की गयी है. सत्र के पहले दिन एक दिसंबर को नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों द्वारा शपथ एवं प्रतिज्ञान ग्रहण किया जायेगा.
आपके शहर में
सेंट्रल हॉल में होगा राज्यपाल का अभिभाषण
सत्र के दूसरे दिन दो दिसंबर को बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा. बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों का एक साथ समवेत बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण तीन दिसंबर (बुधवार) को विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगा. उसी दिन राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यदेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जायेगा (यदि हो).
पांच दिसंबर को होगी द्वितीय अनुपूरक पर चर्चा
सत्र के तीसरे दिन ही द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा और शोक प्रकाश (यदि हो) होगा. राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर चार दिसंबर को होगा. पहले सत्र के पांचवे और अंतिम दिन द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान और तत्संबंधी विनियोग विधेयक पारित किया जायेगा.
Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए