ePaper

Bihar News: पटना में मिला हथियारों का जखीरा, पति-पत्नी समेत 10 अरेस्ट

Updated at : 28 May 2025 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना में मिला हथियारों का जखीरा, पति-पत्नी समेत 10 अरेस्ट

Bihar News: सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि सागर कुमार मुंगेर सेपिस्टल का पार्ट्स मंगाता था और पटना में उसे तैयार कर उसकी खरीद- बिक्री करता था. इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी भी करता था. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे मुंगेर से अवैध हथियार को मंगाते हैं और अधिक मुनाफा लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोगियों के माध्यम से उसका बिक्री करते हैं. यह गैंग दो माह से अवैध असलहा के तस्करी में लगा हुआ था.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार की राजधानी पटना में बेऊर थाना इलाके के 70 फीट स्थित महावीर कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ दो महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें मकान मालकिन, मुंगेर के दो हथियार तस्कर और किरायेदार पति-पत्नी शामिल हैं. आरोपितों के पास से दस पिस्टल, पिस्टल बनाने की सामग्री, गांजा, 51 हजार , 13 मोबाइल, एक बाइक और दो चार चक्का वाहन जब्त किया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शरथ आरएस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेऊर थाना इलाके के 70 फीट स्थित महावीर कॉलोनी में अवैध असलहा की तस्करी हो रही है. बाहर से सामान मंगाकर उसे यहां बनाया जा रहा है और विभिन्न थाना इलाके में बेचा जा रहा है.

भारी संख्या में हथियार बरामद

सूचना के आधार पर एएसपी पटना सदर वन और एसडीपीओ फुलवारी शरीफ के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर जांच कराई गई. छापेमारी में दस पिस्टल, 18 मैगजीन, 10 टूल बॉक्स, 10 लोहेकी रेती, छह पिस्टल का स्प्रिंग, 51 हजार नकद, 13 मोबाइल, एक मोटर साइकिल, दो चार चक्का वाहन और आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ. मौके पर मौजूद किरायेदार सागर कुमार और उसकी पत्नी अंजली सिंह, मकान की मालकिन सविता कुमारी सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि अथमलगोला थाना इलाके के धर्मपुर गांव निवासी सागर कुमार साईं निवास में पत्नी के साथ किराये पर रहता है. दोनों पति-पत्नी मिलकर उस घर सेअवैध असलहा और मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करते थे. यह सब मकान मालिक और उसकी पत्नी सविता कुमारी की जानकारी मेंहो रहा था.

पुलिस ने कई ग्राहकों को भी दबोचा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो हथियार तस्करों अभिषेक कुमार उर्फ भोकली और सन्नी कुमार को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों मुंगेर जिले के काशीमंगज थाना इलाके के मकसेसपुर और पुरानी दुर्गास्थान के पास के रहनेवाले हैं. इसके अलावा पुलिस ने पिस्टल खरीदने के लिए पहुंचे शाहपुर थाना इलाके के पतालपुर गांव निवासी आर्यण कुमार, विकास कुमार, अथमल गोला थाना इलाके के धर्मपुर गांव निवासी रोहित सिंह, बक्सर जिलेके सिमरी थाना इलाके के माणिकपुर गांव निवासी राहुल चौधरी और बिहटा
थाना इलाके के बाजार समिति राघोपुर निवासी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. सिटी एसपी पश्चिमी नेबताया कि गिरफ्तार कियेगए शुभम कुमार, सागर कुमार, सन्नी कुमार और अभिषेक कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास है. इस गैंग में शामिल फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन