बिहार के भागलपुर में 5 कांवरियों की मौत, आधी रात को नदी में पलटी शिवभक्तों से भरी गाड़ी, कई लोगों ने कूद कर बचाई जान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 9:33 AM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar News: सावन की आज आखिरी सोमवारी है. लेकिन, इससे ठीक एक दिन पहले भागलपुर में 5 कांवरियों की मौत हो गई. डीजे गाड़ी के बरसाती नदी में गिरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. सभी मरने वाले जिले के शाहकुंड के रहने वाले हैं.
Bihar News: बिहार में सावन की आखिरी सोमवारी के ठीक एक दिन पहले दर्दनाक हादसे में 5 कांवरियों की मौत हो गई. घटना भागलपुर जिले की है. जहां, कांवरियों का जत्था डीजे गाड़ी पर सवार होकर रविवार को रात करीब 11 बजे निकला. लेकिन, साढ़े 11 बजे के करीब डीजे गाड़ी नदी में पलट गई. इस घटना में कुछ युवकों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई लेकिन 5 लोगों की मौत हो गई.
शाहकुंड के रहने वाले थे सभी मृतक
घटना भागलपुर जिले के बेलथ महतो स्थान से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई. घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और शाहकुंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी को वहां से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहकुंड लाया. इनमें से पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मरने वाले सभी शाहकुंड के ही बताये जा रहे हैं. मरने वालों में पुरानी खेरही गांव के तीन और कसवा खेरही गांव के दो लोग हैं. घटना में तीन युवक तैर कर बाहर आ गये, लेकिन वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं. गाड़ी पर लगभग 12 लोग सवार थे.
रातभर शव निकालने के लिए जद्दोजहद
डीजे गाड़ी के चालक के नदी में डूबे होने की चर्चा लोग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मकंदपुर निवासी गाड़ी चालक या तो डर के मारे तैर कर भाग गया या फिर नदी में डूब गया है. उसकी खोज के लिए जेसीबी मंगवाई गई है. मरने वालों की पहचान संतोष कुमार, मनोज कुमार, विक्रम कुमार, अंकुश कुमार और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. वहीं, जेसीबी से गाड़ी निकलने के बाद शव बाहर निकालने की देर रात तक कोशिश जारी रही.
इस तरह हुई पूरी घटना…
पूरी घटना को लेकर बताया गया, रविवार रात 11 बजे के करीब पिकअप गाड़ी पर डीजे और जनरेटर लगाकर 12 युवकों की टोली नाचते-गाते अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी. गंगा स्नान के बाद जैठोरनाथ धाम (अमरपुर, जिला बांका) जाते. सभी कांवरिये के वेश में थे. बारिश होने के कारण बरसाती नदी का पानी सड़क से सट कर बहने लगा है. रात होने और डीजे के शोर में किसी कारण गाड़ी से चालक का नियंत्रण खो गया. इसके कारण शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य सड़क के महतो स्थान के आगे गाड़ी नदी में चला गया.
घटनास्थल पर पुलिस कर रही कैंप
इस दौरान कुछ युवक चीख भी नहीं पाये और मौत ने गले लगा लिया. ग्रामीणों के बीच दुर्घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों के रोने-चिल्लाने से इलाका गम में डूब गया है.
Also Read: Bihar Chunav: जदयू में अशोक राम की एंट्री, संजय झा बोले– कई दलों के नेता कर रहे संपर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










