11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, जानें, किस शहर में कब होगा चुनाव

Bihar Municipal Election 2022 दो चरण के नगर पालिका चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को की जाएगी.वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.

बिहार राज निर्वाचन आयोग ( Bihar Municipal Election) की ओर से शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई. निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वैसे तो यह चुनाव तीन चरणों में होगा. लेकिन, फिलहाल दो चरण के नगर पालिका चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को की जाएगी.वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.

Also Read: Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, 10 सितंबर से नामांकन शुरू
पहला फेज

नगर निगम : शून्य

नगर परिषद : संपतचक, मसौढ़ी, बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, फुलवारीशरीफ, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहटा, बक्सर, पीरो, भभुआ, नोखा, डेहरी डालमिया नगर, हिलसा, शेरघाटी, टिकारी, बोधगया, नवादा, वारसलीगंज, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, बरौली, गोपालगंज, मीरगंज, साहेबगंज, हाजीपुर, लालगंज, महुआ, रक्सौल, चकिया, बगहा, नरकटियागंज, रामनगर, बैरगनिया, जनकपुर रोड, बेनीपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय, ताजपुर, शाहपुर पटोरी, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, त्रिवेणीगंज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा, बनमनखी, कसबा, किशनगंज, जोगबनी, अररिया, फारबिसगंज, जमालपुर, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बरबीघा, शेखपुरा, तेघड़ा, बरौनी, बीहट, बलिया, गोगरी जमालपुर, खगड़िया, जमुई, सुल्तानगंज, नवगछिया.

नगर पंचायत : पालीगंज, पुनपुन, चौसा, ब्रह्मपुर, बिहियां, जगदीशपुर, शाहपुर, कुदरा, मोहनिया, हाटा, रामगढ़, कोआथ, नासरीगंज, रोहतास, गिरियक, नालंदा, एकंगरसराय, चंडी, हरनौत, सिलाव, इमामगंज, वजीरगंज, खिजरसराय, रजौली, बारूण, रफीगंज, नबीनगर, देव, घोषी, मखदुमपुर, काको, कुर्था, सोनपुर, दिघवारा, मढ़ौरा, रिविलगंज, एकमा बाजार, परसा बाजार, हसनपुरा, महाराजगंज, मैरवा, बड़हरिया, गुठनी, कटैया, सकरा, मीनापुर, तुर्की कुढ़नी, बरूराज, सरैया, सुगौली, चनपटिया, बेलसंड, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट, जयनगर, घोघरडीहा, बेनीपट्टी, फुलपरास, सरायरंजन, सौर बाजार, सोनवर्षा, नवहट्टा, बनगांव, सिमराही, आलमनगर, रूपौली, धमदाहा, मीरगंज, भवानीपुर, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, अमदाबाद, कोढ़ा, कुर्सेला, मनिहारी, बारसोई, तारापुर, शेखोपुरसराय, चेवाड़ा, परबत्ता, सिकंदरा, पीरपैंती, कहलगांव, अकबरनगर, कटोरिया, अमरपुर, बौंसी.

दूसरा फेज

नगर निगम : पटना, आरा, सासाराम, बिहारशरीफ, गया, छपरा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेतिया, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर.

नगर परिषद : सीवान, बखरी

नगर पंचायत : कोइलवर, गड़हनी, चेनारी, दिनारा, काराकाट, सरमेरा, परवलपुर, पावापुरी, रहुई, अस्थावां, फतेहपुर, डोभी, कोपा, मांझी, मशरख, आंदर, गोपालपुर, बसंतपुर, माधोपुर सुस्ता, मुरौल, पातेपुर, गोरौल, जन्दाहा, अरेराज, लौरिया, भरवारा, सिंहवाड़ा, सिंघिया, मुसरीघरारी, निर्मली, बीरपुर, पिपरा, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मुरलीगंज, चंपानगर, अमौर, बायसी, जानकीनगर, बलरामपुर, बरारी, रानीगंज, जोकीहाट, नरपतगंज, अलौली, मानसी, बेलदौर, सबौर, हबीबपुर.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel