Bihar Monsoon: भागलपुर-आरा में झमाझम बारिश, बिहार के 22 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली का अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Jun 2025 1:29 PM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Monsoon: बिहार में मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ ली है. कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है, तो वहीं मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए ऑरेंज और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon: बिहार में मानसून अब पूरी रफ्तार में आ चुका है. शुक्रवार सुबह भागलपुर में झमाझम बारिश हुई, वहीं आरा और आसपास के इलाकों में हल्की फुहारों से मौसम बदल गया. राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हवा की गति में भी तेजी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटे को लेकर 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

पटना समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट

पटना समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, इन इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना कम है. मौसम विभाग ने लोगों से खुले में न रहने और पेड़-पौधों से दूर रहने की अपील की है, ताकि बिजली गिरने की घटनाओं से बचा जा सके.

पानी के तेज बहाव में बह गया डायवर्सन

इस बीच मुंगेर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. गुहिया नदी पर बना अस्थायी डायवर्सन गुरुवार को पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे कई स्कूली छात्र-छात्राएं बीच रास्ते फंस गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. यह घटना खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर महकोला बासा के पास हुई, जहां डायवर्सन टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता आने वाले दिनों में और तेज होगी. इससे खेती-किसानी के लिहाज से राहत मिल सकती है, लेकिन बिजली गिरने और जलभराव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन की अपील

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान दें और सतर्क रहें. विशेषकर ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोग खुले आसमान के नीचे ज्यादा समय न बिताएं. मानसून का यह चरण एक ओर जहां राहत लेकर आया है, वहीं सावधानी की भी बड़ी जरूरत है.

Also Read: बिहार के इन 22 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन