Bihar Mausam Samachar: बिहार के दक्षिणी जिलों में ऑरेंज और उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 29 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बिहार के दक्षिणी जिलों में ऑरेंज और उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 29 जुलाई तक बिहार के बक्सर, कैमूर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पटना, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में तेज बारिश के अलावा आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना है.

Imd alert

कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने के अलावा वज्रपात और मेघगर्जन का भी अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना में भयंकर बारिश

मौसम विभाग ने बताया था कि सोमवार को उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों के अनेक जगहों पर दिनभर बारिश होती रहेगी. पटना, गया सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज सुबह भयंकर बारिश हुई. बारिश की रफ्तार बहुत तेज होने के कारण इसने पूरे शहर को बेहाल कर दिया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही भारी वर्षा की चेतावनी दी थी, जो अब हकीकत बन चुकी है.

इसे भी पढ़ें: पटना में प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले- छठ के बाद 50 लाख युवाओं को बिहार में मिलेगा 12000 तक का रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन