Bihar Mausam Samachar: 14 सितंबर तक बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Sep 2025 2:17 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 19 जिलों में 14 सितंबर तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा जिस वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.
Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है. 14 सितंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार के सभी उत्तरी जिलों में बारिश हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के सभी उत्तरी जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल सकती है.

बिहार के इन जिलों में 14 सितंबर तक येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिले में बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की संभावना जताई है. इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
कल कैसा रहेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी 9 सितंबर तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद जिले में बारिश हो सकती है. इन जिलों में मेघगर्जन और आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार में ठनका का कहर
बिहार में ठनका का कहर लगातार जारी है. इस साल अब तक 227 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में भी तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं होंगी, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में 54, मई में 33, जून में 42, जुलाई में सबसे ज्यादा 80 और अगस्त में 13 लोगों की जान ठनका गिरने से गई. दक्षिण बिहार में इन हादसों की संख्या अधिक रही है. सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हुए हैं जो खेतों में काम करने वाले मजदूर, मवेशी चराने वाले और किसान हैं.
इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: जीतनराम मांझी इस वजह से मांग रहे 20 सीट, जानिए क्या-क्या मिलेगा फायदा
इसे भी पढ़ें: बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा सिर्फ LJP के पास, सीट शेयरिंग से पहले चिराग के जीजा ने दिया बड़ा संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










