Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में अगले 6 दिन तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Jun 2025 2:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: पूरा बिहार अब मानसून की जद में है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में अगले 6 दिन आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को राजधानी पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, बांका, छपरा, जमुई, मधेपुरा, किशनगंज और शेखपुरा में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 6 दिनों के दौरान बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के दौरान कैमूर, बक्सर, आरा, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, जमुई और भागलपुर जिला में 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है.

20 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट और ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिला में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून एक्टिव रहने के कारण नवादा, गया और पश्चिम चंपारण में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ तेज हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में जमीनों की रजिस्ट्री होगी आसान, सरकार ने जारी किया नया निर्देश, नई नीति लागू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन