कोविड संकट के बीच भी IIT पटना ने तोड़ा अपना प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 83.51% छात्र सलेक्ट, तीन छात्रों को 59 लाख का पैकेज

पटना : आइआइटी पटना ने कोरोना संकट के बीच प्लेसमेंट का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सत्र 2019-20 में प्लेसमेंट की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. पिछले साल की तुलना में इस बार संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. बीटेक में इस बार 94.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट के लिए सलेक्ट हुए हैं. वहीं, इस बार केवल एमटेक में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कैंपस प्लेसमेंट में हुई है. एमटेक के कुल 62.50 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है.

पिछली बार 32.50 प्रतिशत एमटेक के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ था. बीटेक और एमटेक मिला कर 83.51 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है. आइआइटी पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के इंचार्ज कृपा शंकर सिंह ने कहा कि कोविड-19 आपदा के समय में भी आइआइटी पटना के स्टूडेंट्स को इस बार काफी जॉब ऑफर हुआ है.
कंपनियों की संख्या इस बार भी अधिक थी. इस बार 111 से अधिक कंपनियां शामिल हुई. 2019 में करीब 95 कंपनियां शामिल हुई थी. इसबार इंटरनेशनल ऑफर्स के भी पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं. पिछले साल अधिकतम 38 लाख का इंटरनेशनल जॉब ऑफर था. इस बार जापान की कंपनी राकुटिन ने तीन स्टूडेंट्स को 59-59 लाख का जॉब ऑफर किया है. तीनों स्टूडेंट्स ने ज्वाइन कर लिया है. इसमें एमटेक के अविनाश सिंह, निधि ठाकुर, राजीव रौशन शामिल हैं. वहीं, सौरभ को माइक्रोसॉफ्ट ने 40 लाख का ऑफर दिया है.
अब सत्र 2020-21 के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 2020-21 में भी प्लेसमेंट का ग्राफ बेहतर है. अब तक तीन कंपनियों ने बेहतर प्लेसमेंट स्टूडेंट्स को दिया है. 2019-20 में प्रमुख रूप से जापान, जर्मनी, इंग्लैंड और यूएसए की कंपनियों ने काफी बड़े पैकेज पर जॉब ऑफर किये हैं. प्रमुख कंपनियों में गूगल, राकुटिन, माइक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैक्स, कोडनेशन, डायरेक्ट आइ, अमेजोन इंडिया और अन्य कंपनियां हैं. सरकार की पीएसयू में एचपीसीएल और आइओसीएल में भी संस्थान के छात्रों का चयन हुआ है.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए