बिहार : अंतरजातीय प्रेम विवाह के 10 साल बाद विवाहिता की हत्या

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 9:04 AM

विज्ञापन

पटना के राजवी नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में विवाहिता चांदनी उर्फ चंदा (34) की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. आरोप है कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है.

विज्ञापन

पटना : राजवी नगर थाना क्षेत्र के दीघा-आशियाना रोड के पास नेपाली नगर में विवाहिता चांदनी उर्फ चंदा (34) की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. आरोप है कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है. घटना बुधवार की रात दो बजे की है. देर रात चांदनी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया और उसके मायके वालों को भी बुलाया गया. एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया. विवाहिता के मुंह से झाग निकला हुआ था.

इसके बाद चांदनी के पिता संजय सिन्हा ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप में आवेदन दिया. आरोपित पति विवेक राय, ससुर ब्रजनंदन राय, देवर सौरभ व देवर की पत्नी के खिलाफ राजीव नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने पति विवेक राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

रक्षा बंधन में चांदनी गयी थी मायके : चांदनी रक्षा बंधन के पर्व पर अपने मायके पोस्टल पार्क गयी हुई थी. उसे अपने भाई को राखी बांधना था. तब से वह मायके में थी. बुधवार को चांदनी का पति विवेक राय उसे बुलाने को उसके घर गया था. रात में उसे लेकर वापस नेपाली नगर पहुंचा. रात में पति व परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद देर रात को आरोप है कि चांदनी को जहर दे दिया गया है.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंप दिया. 10 साल पहले चांदनी व विवेक की शादी हुई थी. दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था. चांदनी सिन्हा ने विवेक राय से शादी की था. लेकिन, दिल से इस शादी को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया. इसलिए हमेशा ससुराल में चांदनी परेशान रहती थी. पति से भी उसकी लड़ाई होती थी. दोनों की एक बेटी है. संबंधों में चल रहे खटास की वजह से चांदनी की हत्या कर दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन