Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में'लाल निशान' से दूर होगा 'दाखिल-खारिज वाला खेल, जानें मामला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Oct 2024 3:20 PM
Bihar flats
Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त से जारी भूमि सर्वे को लेकर आ रही गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.
Bihar Land Survey: समूचे बिहार में 20 अगस्त से भूमि सर्वे का काम चल रहा है. इसमें कई तरह की गडबडियां भी सामने आ रही है. सरकार अपने स्तर से सभी समस्याओं को टैकल करने का प्रयास कर रही है. सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसी कड़ी में बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज से जुड़ी परेशानियों और गड़बड़ियों को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाने का फैसला किया है. इस अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर से शुरू होगी. इसके तहत अंचल कार्यालयों में रखे गए सभी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की जाएगी. इस अभियान के दौरान रजिस्टरों के सभी पन्नों की जांच करके यह तय किया जाएगा कि कोई भी पन्ना फाड़ा या उसमें किसी तरह का हेरफेर तो नहीं किया गया है.

पता चलेगा पूरा सच
15 अक्टूबर से शुरू हो रही इस अभियान में जांच के दौरान अगर को पन्ना खाली या अधूरा पाया जाता है तो उसे लाल कलम से क्रॉस मार्क करके बंद कर दिया जाएगा. सरकार के इस कदम उठाने के पीछे यह मंशा है कि कोई भी कर्मचारी गलत तरीके से उसमें किसी की जमीन की जानकारी दर्ज न कर सके और न ही किसी भी प्रकार की जमीन की जानकारी को गलत इरादे से हेरफेर कर सके.

‘लाल निशान’ अभियान के लिए सरकार ने बनाई स्पेशल टीम
बिहार सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है.इस अभियान को धरातल पर लाने के लिए दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है. इस काम को समय पर पूरा करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा. इसकी निगरानी के लिए जिला स्तर पर भी अधिकारियों की एक टीम बनाई जाएगी. इसके अलावा राज्य स्तर पर इस अभियान पर पैनी नजर रखने के लिए विभाग द्वारा एक अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी. अभियान के दौरन किसी भी अंचल कार्यालय के जमाबंदी रजिस्टर में गड़बड़ी या छेड़छाड़ पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में इस कारण लोग हो रहे सबसे ज्यादा परेशान, कार्यालय का चक्कर काट रहे लोग
बिहार को मिलने वाला है एक और टाइगर रिजर्व और जू, पटना, गया, व मुजफ्फरपुर के लिए भी स्पेशल प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










