Bihar Rain Alert: बिहार के इन 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने दी आंधी-तूफान की भी चेतावनी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 May 2025 6:58 AM

विज्ञापन

Bihar rain alert

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के 23 जिलों में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. आज राज्य के 23 जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए 6 जिलों को ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों को येलो अलर्ट के दायरे में रखा है. इन इलाकों में आज 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है.

राज्य के इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

25 मई तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी और बारिश का यह सिलसिला 25 मई तक जारी रहेगा. इसके बाद 26 मई से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं. अगले हफ्ते से दिन में तीखी धूप और बढ़ी हुई उमस का असर देखने को मिल सकता है. तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़त हो सकती है, जिससे लू का खतरा बढ़ेगा.

पटना समेत 15 जिलों में मौसम साफ

राजधानी पटना और उसके आसपास के 15 जिलों में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह से ही तेज धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. हालांकि, शाम के वक्त हल्के बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.

पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा. हालांकि, रोहतास में पारा 39.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, जबकि मोतिहारी और मुजफ्फरपुर का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया.

Also Read: कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर बिहार अलर्ट मोड पर, देशभर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 350 के पार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन