बिहार में मानसून: पटना समेत आज पूरे बिहार में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Jun 2025 6:51 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. शुक्रवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, ककोलत जलप्रपात में बाढ़ जैसी स्थिति और गया में जानमाल का नुकसान सामने आया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. शुक्रवार की सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा जैसे दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की आशंका है.
ककोलत वाटरफॉल में बाढ़, गया में दो की मौत
नवादा जिले के गोविंदपुर स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में गुरुवार को अचानक पानी का स्तर बढ़ गया. प्रशासन ने 20 जून तक पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है. बुधवार की रात तीन बार जलप्रपात में बाढ़ जैसे हालात बने. झारखंड में भारी बारिश के कारण जलस्तर में तेज़ी आई है. वहीं गया में भारी बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. जिससे 20 लोग बुरी तरह से फंस गए. स्थानीय ग्रामीणों ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई.
कई जिलों में बारिश और जलजमाव
गुरुवार को पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, बांका, छपरा, जमुई और मधेपुरा में अलग-अलग समय पर बारिश हुई. दोपहर बाद किशनगंज, शेखपुरा और अररिया में भी तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगले 48 घंटे बेहद सतर्क रहें. खासकर खुले इलाकों, जलप्रपातों और नदी किनारे जाने से परहेज करें. आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.
Also Read: गयाजी में फल्गु नदी ने मचाई तबाही, तेज बहाव में बहे पिता-पुत्र, 18 लोगों का रेस्क्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










