बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jan 2026 6:29 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में 31 जनवरी को मौसम ठंडा और कोहरे वाला रहेगा. सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है. तापमान में गिरावट होगी. हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना महसूस होगा.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को राज्य में मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है. कई जिलों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजीबीलीटि कम होगी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी. सुबह के समय कोहरा ज्यादा घना रह सकता है. कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है. जिससे ठंड थोड़ी कम महसूस होगी.

Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है रात का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि रात का न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस कारण दिन का मौसम कुछ हद तक सुहावना और आरामदायक रह सकता है.

इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

इधर, पश्चिमी विक्षोभ के 31 जनवरी से एक्टिव होने की संभावना जताई गई है. इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है. इससे ठंड और कोहरे का असर थोड़ा और बढ़ सकता है.

कुछ जिलों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में भारी बारिश की संभावना कम है. कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इससे सुबह और शाम का मौसम और ठंडा महसूस हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर सुबह और शाम के समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया है. कोहरे के कारण सड़क पर विजीबीलीटि कम हो सकती है.

धूप निकलने पर दिन में राहत मिलेगी. लेकिन सुबह-शाम ठंड और कोहरा बना रहेगा. ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर निकलने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: ‘सब बिके हुए हैं, सबको गड्डी मिली है…’, DGP से मुलाकात के बाद भड़कीं NEET छात्रा की मां

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन