Bihar Ka Mausam: बिहार में 6, 7, 8 जनवरी तक ठंड का डबल अटैक, 4 डिग्री तक और गिरेगा पारा, इन जिलों में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Jan 2026 1:25 PM

विज्ञापन

बिहार में 6,7 और 8 जनवरी को मौसम विभाग का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का पारा अभी और गिरने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, 6, 7 और 8 जनवरी तक अधिकतर जिलों में ठंड का डबल अटैक झेलना पड़ सकता है. विभाग की तरफ से कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की माने तो, राज्य में अभी ठंड का पारा और भी गिर सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की आशंका है. जबकि उच्चतम तापमान में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं.

6, 7 और 8 जनवरी को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 6, 7 और 8 जनवरी तक अधिकतर जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी है. 6 जनवरी को पूरे 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा 30 जिलों कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी.

मौसम विभाग की माने तो, 7 जनवरी को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. ज्यादातर जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद, गया, नवादा, कैमूर और रोहतास में घने कोहरे की चेतावनी है. इसके साथ ही 8 जनवरी को सिर्फ 7 जिलों को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, रविवार को पूरे दिन करीब-करीब पूरे बिहार में धूप नहीं खिली. लिहाजा दिन में पारा काफी गिर गया. इससे जमकर ठंडक महसूस हुई. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस छपरा में रहा. इस दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान 8.2-14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई. बिहार में सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 50 मीटर वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में रही. कोहरे से पूर्णिया, गया, भागलपुर और मधुबनी समेत अन्य कुछ जगहों पर कोल्ड-डे की स्थिति रही. अगले सात दिन बिहार में कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रह रहा है. रविवार को भी पूरे दिन धूप नहीं खिली. ठंड से बचाव के लिए पटना नगर निगम और सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने कमर कस ली है. शहर के अलग-अलग चौराहों पर 258 जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं और रैन बसेरों में असहाय लोगों के लिए कंबल और बिस्तर की व्यवस्था की गई है.

Also Read: IRCTC Scam: IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव को राहत नहीं, कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन