ePaper

बिहार में जमीन खरीद रहे हैं? पहले ये जानकारी जरूर कर लें चेक, कहीं विवाद में तो नहीं पड़ने जा रहे...

Updated at : 19 Mar 2025 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
bihar jamin news

सांकेतिक फोटो

Bihar Land News: बिहार में जमीन खरीदने से पहले आपको कुछ जानकारी जरूर जमा कर लेना चाहिए. कहीं आप जमीन के बदले विवाद तो नहीं खरीदने जा रहे. विभाग अलर्ट कर रहा है.

विज्ञापन

Bihar Land News: बिहार में जमीन खरीदने से पहले आपको कुछ आवश्यक जानकारी जरूर जुटा लेनी चाहिए. जिंदगी भर की जमा पूंजी खर्च करके लोग जमीन खरीदते हैं. लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब छोटी सी चूक उन्हें इस कदर महंगी पड़ती है कि वो अपनी मेहनत की कमाई लगाकर बुरी तरह फंस जाते हैं और कहीं के नहीं रहते. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन खरीदारों को सतर्क कर रहा है. जांच पड़ताल करके ही जमीन खरीदने की सलाह दी जा रही है.

विभाग कर रहा अलर्ट, जरूर चेक करें कुछ जानकारी…

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए बताया है कि अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो कुछ चीजों की जांच जरूर करें. इसके लिए कुछ बातों की जानकारी जमीन खरीदने से पहले अवश्य ले लेना चाहिए.

ALSO READ: पटना में जब जिंदा हुई ‘लाश’! हाथ-पांव हिलाकर मुंह खोलने लगा युवक, अंतिम संस्कार में जुटे परिजन भी डरे

ये जानकारी जमीन खरीदने से पहले चेक करें…

  • क्या जमीन विक्रेता की जमाबंदी ऑनलाइन है?
  • जमाबंदी देखने के लिए https://biharbhumi.bihar.gov.in/ पर जाएं और जमाबंदी देखें पर क्लिक (Clik) करें.
    क्या उस ऑनलाइन जमाबंदी में आपके द्वारा खरीदा जा रहा खेसरा (प्लॉट) का नंबर और रकबा (एरिया) दर्ज है?
    क्या विक्रेता की ऑनलाइन जमाबंदी स्वयं अपने नाम से है?
    अगर नहीं, तो क्या विक्रेता यानी जमीन बेचने वाले के पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है?

अगर ऊपर दिए गए सुझाव के हिसाब से कुछ नहीं है तो क्या करें?

  • आप जमीन नहीं जमीन विवाद खरीदने जा रहे हैं. इससे बचें.
  • जमीन में मालिकाना हक के लिए दाखिल खारिज जरूरी है.
  • दाखिल खारिज के लिए विक्रेता का सही हक जरूरी है, जो ऑनलाइन जमाबंदी से ही प्रमाणित होगा.
विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन