बेंगलुरु-मुंबई को टक्कर देगा बिहार, आईटी हब बनेगा, आइटी कंपनियां करेंगी 827 करोड़ का निवेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Jan 2026 6:59 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar IT Policy: बिहार आईटी नीति 2024 के लागू होते ही प्रदेश में 827 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं. जल्द ही 7 कंपनियां लैपटॉप, ड्रोन और सोलर पैनल बनाने का काम शुरू करेंगी. सरकार पटना के बाहर कंपनी खोलने पर एक्स्ट्रा सब्सिडी दे रही है. बाहर रह रहे बिहारी युवाओं को जोड़ने के लिए एक स्पेशल आईटी पोर्टल भी बना रही है.

विज्ञापन

Bihar IT Policy: बिहार में आईटी नीति 2024 लागू होने के बाद अब तक 22 से अधिक कंपनियों ने आइटी क्षेत्र में 827 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. इस पर तेजी से काम चल रहा है. नयी आईटी पॉलिसी बनने के बाद से बिहार को डेटा केंद्र और डिजिटल बिहार जैसी सुविधाओं के साथ सरकार कनेक्टिविटी, डेटा सुरक्षा और इ-गवर्नेंस समाधान में सुधार कर रही है. इससे बिहार में रोजगार, तकनीक की सुविधाएं बढ़ेगी. बिहार में जल्द ही कंप्यूटर, लैपटॉप, ड्रोन और सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग की सात से अधिक कंपनियां काम करना शुरू कर देंगी.

आईटी क्षेत्र में काम करने के लिए बिहारी युवाओं की हो रही पहचान

बिहार अब देश के अन्य विकसित राज्यों की तरह तेजी से आईटी हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. देश की कई बड़ी कंपनियों ने बिहार में निवेश करने में अपनी दिलचस्पी दिखायी है. इसके बाद विभाग ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सहित देश से बाहर आईटी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी तेज कर दी है.

इसको लेकर विभाग एक आईटी पोर्टल विकसित करेगा. इसके माध्यम से देश और विदेशों के आईटी क्षेत्र में काम करने वाले बिहारी युवाओं से राय लगा और उन्हें बिहार में काम करने के लिए आमंत्रित भी करेगा.

दूसरे राज्यों में भी बिहार आईटी पॉलिसी का हो रहा प्रचार

सूचना प्रावैधिकी विभाग (Department of Information Technology) के अधिकारी दूसरे राज्यों में जाकर आईटी पॉलिसी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, ताकि बिहार में अधिक से अधिक निवेशक पहुंचे.

विभाग की ओर से मुंबई और बेंगलुरु में सबसे अधिक कर आईटी कंपनी तक बिहार आईटी पॉलिसी के संबंध में जानकारी दी गयी है. कई कार्यक्रमों के माध्यम से भी कंपनियों को बिहार में निवेश करने का आग्रह किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

निवेशकों को मिलेगी यह सुविधाएं

आईटी कंपनियों को बिहार सरकार द्वारा न केवल सब्सिडाइज्ड रेट पर भूमि उपलब्ध करायी जा रही है, बल्कि बिहार आईटी पालिसी 2024 के तहत जहां एक ओर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए इन्सेंटिव मिलेगा. यूनिट के ऑपरेशनल एक्सपेंसेस के लिए भी आईटी पॉलिसी के तहत इन्सेंटिव मिलेगा.

इसमें लीज रेंटल सब्सिडी, एनर्जी बिल सब्सिडी एवं एम्प्लॉमेन्ट जेनरेशन सब्सिडी शामिल है. इसके अलावा बैलेंस्ड रीजनल डेवलपमेंट के मकसद से बिहार में पटना और दानापुर म्युनिसिपल एरिया के बाहर लगने वाले यूनिट्स को हर हेड में 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा इन्सेंटिव का भी प्रावधान किया गया है.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है सरकारी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन