बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Jan 2026 2:48 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar IMD Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि राज्य में ठंड, कोहरा और शुष्क मौसम का असर जारी है. अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने, सुबह विजिबिलिटी घटने के कारण नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Bihar IMD Alert: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग समान बना रहेगा. 25 जनवरी तक के लिए जारी इस पूर्वानुमान में ठंड के साथ शुष्क मौसम और हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है.

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में सुबह और देर शाम हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया और नवादा में तापमान सामान्य बना रहेगा. ठंड का प्रभाव सुबह के समय अधिक महसूस किया जाएगा.
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय में भी साफ आसमान के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भी शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
राजगीर में न्यूनतम तापमान लगभग 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह राज्य में सबसे कम रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम सतर्क रहने, कोहरे के समय वाहन सावधानी से चलाने तथा ठंड से बचाव के लिए उपाय करने की सलाह दी है. बिहार में फिलहाल ठंड और कोहरे का दौर जारी रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










