7 तस्वीरों में देखिए पटना में गंगा के रौद्र रूप: श्मशान में घुसा पानी,दियारा के लोगों ने पटना में लिया शरण

Updated at : 13 Aug 2021 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
7 तस्वीरों में देखिए पटना में गंगा के रौद्र रूप: श्मशान में घुसा पानी,दियारा के लोगों ने पटना में लिया शरण

गंगा के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार वृद्धि हो रही है. गंगा के इस रौद्र रूप ने सबको डरा दिया है

विज्ञापन

पटना. गंगा के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार वृद्धि हो रही है. गंगा के इस रौद्र रूप ने सबको डरा दिया है.दियरा के कई गांव बाढ़ में डूब गए है. राजधानी पटना के शमशान घाटों में बाढ़ का पानी आने के कारण लोगों को अब अपनों का अन्तिम संस्कार घुटने भर पानी में करना पड़ रहा है.

undefined

पटना के दियारा के कई क्षेत्रों में गंगा ने तबाही मचा दिया है. दियारा के बंगाली टोला, राय हसनपुर जैसे गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं. यहां के लोग विस्थापित होकर अपने सारे समनो को लेकर पटना पहुंच रहे हैं और किसी तरह दिन काटने पर मजबूर हैं.

undefined

पटना में गंगा जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार तक नदी का जल स्तर 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. पटना नहर पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण दीघा लॉक में गेट को बंद कर दिया गया है. वहां बुडको के आठ पंप से पानी निकाला जा रहा है. हालांकि, आठ में से तीन पंप ही पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं.

undefined

पटना में शवों का अंतिम संस्कार करना भी बेहद मुश्किल हो गया है. दीघा घाट, बांसघाट और गुलबी घाट के पास होने वाले अंतिम संस्कार स्थल डूब गए हैं. परिजनों को घुटने भर पानी में घुस कर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है. गुलबी घाट पर बने विद्युत शवदाहगृह में पानी घुस गया. जिसके कारण उससे हुए शार्ट सर्किट के बाद विद्युत शवदाहगृह को बंद कर दिया गया है.

undefined

गंगा का लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. गांव के लोग बाढ़ से बचने के लिए किसा तरह से पटना पहुच रहे हैं. तेज धार के कारण कटाव तेज होने से घर टूट रहे हैं, जिससे लोग महिलाएं बच्चों को लेकर पटना लॉ कॉलेज (Patna Law College) के पीजी हॉस्टल के कैम्पस में शरण लेने को मजबूर हैं. बड़ी संख्या में लोग अपने जानवरों को भी लेकर विस्थापित होने को मजबूर हैं.

undefined

बुधवार शाम से पहले यह बढ़ोतरी आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा ही थी. गुरुवार सुबह छह बजे गांधी घाट पर गंगा का जल स्तर 50.04 मीटर था, दोपहर तीन बजे यह बढ़ कर 50.10 हो गया और शाम छह बजे यह बढ़ कर 50.12 मीटर पर पहुंच गया. गंगा नदी यहां पर खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है. इस घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है. 2016 में यहां गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड 50.52 मीटर था.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन