Bihar Election 2025: बीच मझधार में महागठबंधन के नेता, तेजस्वी यादव के नामांकन से दूर रहे सहयोगी दल

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Oct 2025 7:04 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने नामांकन करने पहुंचे

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है. तेजस्वी यादव के नामांकन के मौके पर सहयोगी दलों की अनुपस्थिति ने महागठबंधन के भीतर की खींचतान को उजागर कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे की उलझन सुलझा भी नहीं, उससे पहले तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से बुधवार को नमांकन कर दिया है. तेजस्वी यादव के नामांकन में ‘महा-गठबंधन’ नहीं दिखा, क्योंकि सहयोगी दल का एक भी नेता तेजस्वी यादव के साथ नजर नहीं आया. तेजस्वी यादव के सहयोगी दलों की अनुपस्थिति ने सभी को चौंका दिया है. अब महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के नदारद रहने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर रार!

तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे. तेजस्वी यादव के नामांकन के दौरान जब सहयोगी दल के नेता दिखायी नहीं पड़े तो बिहार की राजनीति में एक चर्चा तेज हो गयी है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर रार जारी है.

बीच मजधार में महागठबंधन के नेता, तेजस्वी ने किया नामांकन

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारा नहीं हो सका है. आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट की संख्या को लेकर भले ही विवाद की बात सामने आ रही हो, लेकिन असल लड़ाई सियासी जमीन की है. सीटों की संख्या तय होने के बाद अब पसंद की सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है. ऐसे में अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हो सकी है. महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राजद से कांग्रेस और वीआईपी की अपनी पसंद की सीट को लेकर तनातनी जारी है. कहा जा रहा है कि राजद के नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात किए बिना पटना लौट गए हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिना प्रत्याशियों की सूची जारी किए और बटवारे पर सहमति बनाए बगैर ही अपने परिवार के साथ राघोपुर विधानसभा से नामांकन कर दिया है.

लालू परिवार में एकजुट दिखाने की रही कोशिश

लालू परिवार में इन दिनों काफी उठापटक चल रही है, लेकिन जब तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा से नामांकन करने पहुंचे थे तो भले ही महागठबंधन के नेता दिखायी नहीं दिए हों, लेकिन यहां पर परिवार में एकजुटना दिखाने की कोशिश जरूर की गयी थी. क्योंकि तेजस्वी यादव के साथ नामांकन करने हाजीपुर अनुमंडल में पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, बड़ी बहन मीसा भारती और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव एक साथ थे.

Also Read: Bihar Election 2025: जब 1977 में पहली बार जीप से नामांकन करने गये थे लालू, आज बेटे के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे राघोपुर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन