Bihar News: गंगा-गंडक-कोसी-सोन बनेंगी विकास की धुरी, जलमार्गों से बढ़ेगा बिहार का व्यापार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Jan 2026 9:15 PM

विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में विकास की नई धारा बहने वाली है. नदियों के रास्ते व्यापार, परिवहन और रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी. इसके लिए राज्य सरकार ने जलमार्गों के विकास का बड़ा और विस्तृत रोडमैप तैयार किया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अब नदियां सिर्फ जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि व्यापार और विकास की नई धुरी बनने जा रही हैं. राज्य सरकार ने नदियों के रास्ते व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत और लॉन्ग टर्म रोडमैप तैयार किया है. इसके तहत गंगा समेत राज्य के सातों राष्ट्रीय जलमार्गों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा. जिससे भारी माल ढुलाई से लेकर पर्यटन और रोजगार तक नए अवसर पैदा होंगे.

राज्य के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कोच्चि में आयोजित इनलैंड वाटरवेज डेवलपमेंट काउंसिल (IWDC) की तीसरी बैठक में हिस्सा लिए. उन्होंने बिहार की जलमार्ग क्षमताओं और भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया. श्रवण कुमार ने बताया कि गंगा, गंडक, कोसी और सोन जैसी प्रमुख नदियों के जरिए बालू, सीमेंट, स्टोन चिप्स, पावर प्लांट से जुड़ी भारी सामग्रियों की ढुलाई को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा.

सागरमाला योजना से जुड़ेगा बिहार

परिवहन मंत्री ने कहा कि सागरमाला योजना के तहत बिहार में अंतर्देशीय जलमार्गों को मजबूत किया जा रहा है. पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI) के सहयोग से राज्य में पोर्ट लैंड विकसित होंगे. इसके साथ ही अंतर्देशीय (Inland) जल परिवहन विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे बिहार मैरीटाइम बोर्ड के गठन का रास्ता साफ होगा.

आरओ-आरओ टर्मिनल, क्रूज टर्मिनल, वाटर मेट्रो, लॉजिस्टिक हब, औद्योगिक क्लस्टर और मैरीटाइम जोन का विकास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा. इससे प्राइवेट इन्वेस्टमेंट भी आकर्षित होगा और बुनियादी ढांचा तेजी से तैयार होगा.

युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्किल डेवलपमेंट पर भी सरकार का खास फोकस है. NINI के मार्गदर्शन में बक्सर, भागलपुर और दरभंगा में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे. जहां जहाज संचालन, रखरखाव और लॉजिस्टिक से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

फिलहाल राज्य में 21 सामुदायिक जेटी मौजूद हैं. जिन्हें बढ़ाकर 38 किया जाएगा. नए जेटी के साथ व्यापारिक हाट भी विकसित होंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा.

सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि जलमार्ग सड़क और रेल की तुलना में कहीं सस्ता माध्यम है. जलमार्ग से माल ढुलाई की लागत मात्र 1.3 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर है. जबकि रेल से 2.41 और सड़क से 3.62 रुपये खर्च होते हैं. जलमार्गों के उपयोग से न केवल परिवहन लागत घटेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक 30-40 प्रतिशत तक कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

सोनपुर और पटना बनेंगे हब

सोनपुर के कालुघाट में विकसित मल्टीमॉडल टर्मिनल की सालाना क्षमता 77 हजार कंटेनर की है. जहां जल, रेल और सड़क तीनों का कनेक्शन मौजूद है. वहीं पटना में वाटर मेट्रो अब हकीकत बन रही है. दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामरन जहाज जल्द शुरू होंगे. जो शून्य उत्सर्जन के साथ शहर में नई पहचान बनाएंगे.

Also Read: मधुबनी के 68 कलाकारों को मिलेगा सरकार का सहारा, इस योजना के तहत खाते में हर महीने आएंगे 3000 रुपये

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन