Video: पटना में RJD नेता को गोली मारकर ऐसे फरार हुए शूटर, देखिए CCTV फुटेज में पूरी घटना

Bihar Crime News: पटना में बुधवार की रात राजद नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की हत्या कर दी गई थी. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे हैं. पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.
Bihar Crime News: पटना में बुधवार की रात राजद नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो रहे हैं. फुटेज में 2 शूटर मौके से फरार होते और गली से होते हुए मेन रोड की तरफ भाग रहे हैं.
शूटरों ने की चेहरा छुपाने की कोशिश
सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि दोनों शूटर ने टोपी पहन रखी है और इसके साथ ही मुंह पर रूमाल भी बांध रखा है. मौके से फरार हो रहे शूटर अपना चेहरा छुपाते हुए भी दिख रहे हैं. दरअसल, घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
चित्रगुप्त नगर थाना इलाके की घटना
पूरी घटना को लेकर बताया गया कि मामला बुधवार की रात चित्रगुप्त नगर थाना इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार राय जैसे ही अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे वैसे ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
ये हुई थी पूरी वारदात
गोली लगने के बाद राजकुमार राय जान बचाने के लिए पास के ही एक होटल में घुस गए, लेकिन बदमाशों ने उनको नहीं छोड़ा और उनका पीछा करते हुए अंदर तक पहुंचे और होटल में कई राउंड फायरिंग की. वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार राय को तत्काल पीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए