Bihar Corona: बिहार में कोरोना के 5908 नये मरीज, पटना में 2 हजार से अधिक पॉजिटिव, जानें अपना जिला का हाल

Updated at : 11 Jan 2022 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Corona: बिहार में कोरोना के 5908 नये मरीज, पटना में 2 हजार से अधिक पॉजिटिव, जानें अपना जिला का हाल

Bihar Corona Data: बिहार में कोरोना के 5908 नये मामले और पाये गये हैं. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पटना से मिले. जानें जिलेवार आंकड़ा

विज्ञापन

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 5908 नये कोरोना के संक्रमित पाये गये हैं. इस दौरान 1790 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब राज्य में कोरोना का संक्रमण दर में मामूली वृद्धि हुई है और संक्रमण 3.14 प्रतिशत हो गया है. इधर राज्य में सर्वाधिक 2202 नये संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. अब पटना जिले में संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 20.65 प्रतिशत हो गयी है.

संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 88 हजार 133 सैंपलों की जांच की गयी. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट अब 95.08 प्रतिशत हो गया है. राज्य के 15 जिले ऐसे हैं जहां पर नये संक्रमितों की संख्या 15 से अधिक पायी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को तीसरी लहर में संक्रमित होनेवाले लोगों का उम्रवार आंकड़ा जारी किया है. कोरोना की तीसरी लहर में सर्वाधिक 28% संक्रमित होनेवाले लोगों की उम्र 20-29 वर्ष के बीच है.

मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले में 264, समस्तीपुर जिले में 249, दरभंगा जिले में 232, भागलपुर जिले में 210, बेगूसराय जिले में 162, भोजपुर में 107, गया जिले में 160, जमुई जिले में 180, जहानाबाद जिले में 132, मधुबनी जिले में 133, मुंगेर जिले में 154, नालंदा जिले में 127, सहरसा जिले में 114 और सारण जिले में 122 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा अररिया जिले में 61 कोरोना मरीज मिले हैं.

Also Read: Bihar Corona: 21 हजार एक्टिव केस में 11000 से अधिक केवल पटना में , इन 5 जिलों की संक्रमण दर सबसे अधिक…

अरवल जिले में 41, औरंगाबाद जिले में 94, बांका जिले में 92, बक्सर जिले में 30, पूर्वी चंपारण जिले में 98, गोपालगंज जिले में 19, कैमूर जिले में 35, कटिहार जिले में 69, खगड़िया जिले में 23, किशनगंज जिले में 82, लखीसराय जिले में 34, मधेपुरा जिले में 80 मरीज मिले हैं.

मंगलवार को नवादा जिले में 60, पूर्णिया जिले में 61, रोहतास जिले में 72, शेखपुरा जिले में 17, शिवहर जिले में नौ, सीतामढ़ी जिले में 70, सीवान जिले में 75, सुपौल जिले में 66 और पश्चिम चंपारण जिले में 47 नये संक्रमित पाये गये हैं. राज्य के अन्य राज्य के 48 लोग भी संक्रमित पाये गये हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन