बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 11 दिसंबर को आएंगे पटना, 12 को ग्रहण करेंगे पदभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2022 10:40 PM
कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी है. पार्टी अब उनके ही नेतृत्व में बिहार में आगामी 2024 का लोक सभा चुनाव और 2025 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी.
बिहार प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह 11 दिसंबर को पटना आयेंगे. पटना पहुंचने के बाद वो 12 दिसंबर को सदाकत आश्रम जाएंगे. जहां वो बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. उनके पटना आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी से तैयारी की जा रही है.
मदन मोहन झा ने दी बधाई
इधर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बधाई दिया है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सांसद मोहम्मद जावेद, विधायक संजय कुमार तिवारी, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, अशोक कुमार, अमित कुमार, राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, किशोर कुमार झा, समाजसेवी सूरज सिन्हा, ज्ञान रंजन , अभय कुमार सिंह सार्जन, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह टुन्नू, प्रो. उमा कान्त सिंह, पप्पू त्रिवेदी, इरशाद हुसैन, सुधीर शर्मा ,सुरेश शर्मा नीरज, सुंदर सहनी आदि हैं.
Also Read: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही अखिलेश सिंह को पहला झटका, अमिता भूषण ने दिया इस्तीफा
अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बिहार में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
बिहार में अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खास अखिलेश सिंह पर प्रदेश कांग्रेस को लेकर भरोसा जताया है. कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी है. पार्टी अब उनके ही नेतृत्व में बिहार में आगामी 2024 का लोक सभा चुनाव और 2025 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी. मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और पीरो सीट से चुनाव हार चुके अखिलेश सिंह पर अब 2024 के लोक सभा चुनाव में पार्टी को एक बड़ी जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. अखिलेश सिंह पर दांव लगा कर कांग्रेस ने बिहार में अपने परंपरागत वोटरों को आकर्षित करने का प्रयास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










