बिहार में राज्यसभा चुनाव के पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, NDA के तीन और RJD के दो सांसद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2022 8:57 PM

विज्ञापन

बिहार कोटे से राज्यसभा की पांचों सीटों के निर्वाचन का कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया है. राज्यसभा के लिए सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये है.

विज्ञापन

बिहार कोटे से राज्यसभा की पांचों सीटों के निर्वाचन का कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया है. राज्यसभा के लिए सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये है. सभी प्रत्याशियों ने दोपहर 3.30 बजे विधानसभा पहुंच कर राज्यसभा के निर्वाची पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह से प्रमाण पत्र हासिल किया.

राबड़ी देवी के साथ पहुंची मीसा भारती

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए राजद की निर्वाचित सदस्य मीसा भारती अपनी मां व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी व समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंची. उनके बाद राजद के राज्यसभा के सदस्य डा फैयाज अहमद भी पहुंचे.

भाजपा के निर्वाचित सदस्य पहले ही पहुंच गये थे

इधर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व भाजपा के निर्वाचित सदस्य सतीश चंद्र दूबे और शंभू शरण पटेल के साथ विधानसभा पहले ही पहुंच गये थे. जदयू के निर्वाचित सदस्य खीरू महतो पहले से ही विधानसभा पहुंच चुके थे. इधर भाजपा के नेता समय से पहले विधानसभा पहुंच और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कार्यालय में बैठे .

एनडीए के तीन प्रत्याशी 

वहीं जब मीसा भारती और डा फैयाज अहमद अपना प्रमाण पत्र लेकर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से निकले तो उसके बाद भाजपा और जदयू के नेता निर्वाची पदाधिकारी के पास पहुंचे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी भी निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में पहुंच गये. एनडीए के तीनों प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र लेने के बाद सभी नेता विधानसभा से प्रस्थान कर गये.

धानुक समाज की ओर से सभी नेताओं को बधाई

निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद सतीश चंद्र दूबे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बधाई दी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को बधाई दी. भाजपा के शंभू शरण पटेल ने भी अपने नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि धानुक समाज के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजा है. धानुक समाज की ओर से सभी नेताओं को बधाई.

20 साल से काम करने की मजदूरी 

राजद के डा फैयाज अहमद ने कहा कि वे 20 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. उसी की मजदूरी मिली है. उन्होंने कहा कि इसके लिए वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और कार्यकर्ताओं का शुक्रगुजार करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन