Bihar Cabinet: युवाओं के लिए नौकरी, जीविका भवन, आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ा मानदेय, कैबिनेट में 26 एजेंडों पर मुहर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Sep 2025 12:02 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक में आज 26 एजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में युवाओं के लिए नई नौकरियां, पटना में जीविका भवन, 8053 पंचायत में विवाह मंडप, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने समेत 26 एजेंडों पर मुहर लगी.
Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बैठक में युवाओं के लिए नई नौकरियां, पटना में जीविका भवन, 8053 पंचायत में विवाह मंडप, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने समेत अन्य बड़े फैसलों पर स्वीकृति दी गई.
युवाओं के लिए नई नौकरियां
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज युवाओं के लिए नौकरी को लेकर फैसले लिए गए. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 8463 राजस्व कर्मचारी के पद स्वीकृत हैं लेकिन अब 3303 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया. इसके अलावा बिहार के 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई.
पटना में जीविका का अपना भवन
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई. राजधानी पटना में जीविका का अपना भवन बनाए जाने पर स्वीकृति दी गई. इसके अलावा गांव-गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई.
आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए फैसला
आज कैबिनेट में सबसे बड़ा फैसला आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए लिया गया. अब आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये बढ़ाकर 4,500 रुपये दिया जाएगा. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ही एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी.
बिहार के 176 थानों के लिए राशि स्वीकृत
इसके साथ ही आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में 280 करोड़ रुपये 176 थानों में सीसीटीवी कैमरे, डैशबोर्ड निर्माण और भविष्य में नए थानों के लिए सीसीटीवी लगाने के लिए स्वीकृत किए गए. इसके अलावा राज्य के 6 बड़े शहरों पटना, गयाजी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में सदगुरु के फाउंडेशन को शवदाह गृह के लिए लीज पर जमीन देने की स्वीकृति मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










