Live Updates

Bihar Breaking News : बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति के लिए आये आवेदन निरस्त

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी सबौर में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए आये सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है. इस संदर्भ में राज्यपाल के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू ने अधिसूचना जारी की है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति के लिए आये आवेदन निरस्त

पटना. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी सबौर में कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए आये सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है. इस संदर्भ में राज्यपाल के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना में कहा गया है कि यह आवेदन अनिवार्य कारणों से यह आवेदन निरस्त किये गये हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए 14 जुलाई 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था.

युवक को गोली मारी गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

बाढ़. अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के दरबे गांव में 20 वर्षीय युवक को शाम करीब बजे के आसपास बदमाशों ने गोली मार दी. गोली युवक के बाएं बांह में लगी है. आनन-फानन में पुलिस युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गया जहां ज्यादा ब्लडिंग हो जाने के चलते युवक को पटना भेज दिया गया. घायल कुबेर कुमार उर्फ चमचम ने बताया कि गांव के ही घंटु सिंह से विवाद चल रहा था इसको लेकर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है. भदौर थाना के दारोगा राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला लग रहा है. वहीं अपराधी की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है.

भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पीट-पीटकर मार डाला

पटना-दानापुर में ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर. भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पीट-पीटकर मार डाला.

दो तस्कर 10kg चरस के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी- दो तस्कर 10kg चरस के साथ गिरफ्तार, हिरण के दो सींग भी हुए बरामद. अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों की कीमत 2.5 करोड़ रुपये. गिरफ्तार तस्करों में एक तमिलनाडु का है निवासी. एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में सुगौली पुलिस को मिली है कामयाबी.

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बेगूसराय- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान. नावकोठी थाना के नावकोठी वार्ड नंबर 5 की घटना. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी.

नालंदा पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार. 2 लाख 62 हजार कैश, 22 मोबाइल और 14 ATM कार्ड बरामद.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola