Bihar Breaking News LIVE: बोचहा उप चुनाव की घोषणा, 12 अप्रैल को होगा मतदान
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
अररिया रजिस्ट्री ऑफिस स्टाफ से 13 लाख की लूट
अररिया रजिस्ट्री ऑफिस स्टाफ से 13 लाख की लूट. खरैया में व्यापार मंडल के पास दिनदहाड़े लूटपाट.
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
पटना हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, मुकदमों की सुनवाई के लिए सात बेंच का किया था गठन
बोचहा उप चुनाव की घोषणा, 12 अप्रैल को होगा मतदान
बोचहां विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख का एलान। 12 अप्रैल को वोटिंग, 16 को आएगा रिजल्ट

घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत
बेगूसराय- 23 फरवरी को लूट के दौरान गोलीबारी में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत, विरोध में लोगों ने नगर थाना के बाहर किया प्रदर्शन, अपराधियों की गिरफ्तारी का मांग
पुलिस का जवान गिरफ्तार
सीवान- पुलिस का जवान गिरफ्तार, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार
हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा
बक्सर में हथियारों के फर्जी लाइसेंस बनाने और हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा. तीन अपराधी गिरफ्तार किये गए. आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, चार मैगजीन, एक देसी कट्टा और फर्जी लाइसेंस बुक बरामद किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए