Bihar Bhumi: राजस्व कर्मचारी का भी काम करेंगे अमीन और पंचायत सचिव, दी जाएगी ट्रेनिंग
Published by : Aniket Kumar Updated At : 24 May 2025 8:23 AM
Bihar land Survey
Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी जिलों में वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है. ऑनलाइन प्रशिक्षण, लैपटॉप वापसी और सेवानिवृत्त कर्मियों की बहाली जैसे निर्देश दिए गए हैं. सरकार कर्मचारियों की मांगों पर विचार के लिए बातचीत को तैयार है. पढे़ं पूरी खबर…
Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. इस बैठक में हड़ताल कर रहे राजस्व कर्मचारियों की स्थिति पर चर्चा की गई और जिलों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने सभी जिलाधिकारियों से अपने-अपने जिलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और जल्द से जल्द राजस्व कार्यों को पटरी पर लाने की योजना पर चर्चा की.
सोमवार तक लैपटॉप करें वापस
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार को सभी अंचल अमीन और पंचायत सचिवों को ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी. इस प्रशिक्षण में सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है. साथ ही सभी हड़ताली कर्मचारियों को आवंटित किए गए लैपटॉप को सोमवार शाम 5 बजे तक लौटाने का आदेश भी दिया गया है.
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा लेने की तैयारी
विभाग ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों की सेवाएं संविदा के आधार पर लें. ये कर्मचारी 27 मई से 31 मई तक कार्यालय अवधि में अपने पहचान पत्र के साथ संबंधित जिले के अपर समाहर्ता कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि विभाग हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है और यदि वे हड़ताल समाप्त करते हैं, तो अगले दिन वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
ALSO READ: Teacher Transfer: जल्दी चाहते हैं ट्रांसफर तो इन जिलों का करें चयन, यहां देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










