Bihar Bhumi: पटना में दाखिल-खारिज के लिये 36 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट, रैयतों की बढ़ी टेंशन, अब क्या करना होगा?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Dec 2025 2:22 PM

विज्ञापन

पटना में दाखिल-खारिज के लिये 36 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट

Bihar Bhumi: पटना जिले में रैयतों की टेंशन बढ़ गई है. दाखिल-खारिज के लिये दिये गए आवेदनों में से 36 प्रतिशत आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. ऐसे में अब उन्हें फिर से आवेदन करना होगा. जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा फुलवारीशरीफ में आवेदन रद्द किये गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है. लेकिन इस बीच रैयतों की परेशानी बढ़ गई है. दरअसल, पटना जिले में दाखिल-खारिज के लिए जमा किये गए आवेदन में 3.65 लाख आवेदन रिजेक्ट कर दिये गए हैं, जिससे रैयत परेशान हैं. अब उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत होगी.

ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद मिले थे इतने आवेदन

जानकारी के मुताबिक, दाखिल-खारिज कराने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद से 10.16 लाख आवेदन जमा हुए. इनमें से 6.33 लाख आवेदनों को निपटारे के लिए स्वीकार किया गया, जबकि 3.65 लाख से अधिक यानी लगभग 36 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट कर दिये गये हैं. जबकि 17,025 यानी 1.67 प्रतिशत आवेदन अब भी पेंडिंग हैं.

क्या कहना है जानकारों का?

जानकारों के अनुसार, दाखिल-खारिज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अंचल कार्यालय में कर्मियों और अधिकारियों से संपर्क करने पर आवेदन स्वीकृत कराने में सफलता मिलती है. नहीं तो किसी-न-किसी कागजात की कमी बता कर उसे अक्सर रिजेक्ट कर दिया जाता है. दाखिल-खारिज के लिए रिजेक्ट आवेदनों को दोबारा ऑनलाइन जमा कराने का प्रावधान है.

मात्र 8157 आवेदन ही किये गए स्वीकार

दरअसल, पालीगंज में दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन जमा 18807 आवेदन में मात्र 8157 को ही स्वीकार किया गया. जबकि जमा आवेदन में आधे से अधिक 10520 को रिजेक्ट कर दिया गया. दीदारगंज, मनेर, मसौढ़ी, पुनपुन, बिक्रम में रिजेक्ट आवेदनों की संख्या काफी है.

फुलवारीशरीफ में सबसे ज्यादा आवेदन रद्द

फुलवारीशरीफ में सबसे अधिक आवेदन रद्द किये गए हैं. यहां 1.31 लाख आवेदन जमा हुए, 87263 स्वीकार किये गए जबकि 42280 रिजेक्ट हो गए. अन्य अंचलों की माने तो, बिहटा में 85659 आवेदन जमा हुए, 53508 स्वीकार किये गए जबकि 30368 रिजेक्ट हो गए. दानापुर में 77073 आवेदन जमा हुए, 49544 स्वीकार किये गए जबकि 26420 रिजेक्ट हो गए. नौबतपुर में 59204 आवेदन जमा हुए, 35727 स्वीकार किये गए जबकि 22154 रिजेक्ट हो गए.

Also Read: Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, भैंसा से टकराई हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन