तिलक में चांदी का कटोरा नहीं देने पर मारपीट, छह जख्मी

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 17 Apr 2025 11:34 PM

विज्ञापन

patna news: मसौढ़ी. धनरूआ थाना के डुमरा गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह में कन्या पक्ष की ओर से चांदी का कटोरा नहीं देने पर वर पक्ष और कन्या के पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के डुमरा गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह में कन्या पक्ष की ओर से चांदी का कटोरा नहीं देने पर वर पक्ष और कन्या के पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. आरोप है कि इस दौरान वर पक्ष के लोगों ने तिलक में चढ़ाये जाने के लिए लायी गयी बाइक समेत अन्य कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और शादी करने से इंकार कर दिया. इस घटना में कन्या पक्ष से कादिरगंज थाना के लालबाग गांव निवासी 33 वर्षीय अखिलेश बिंद, गोल्डेन कुमार 22 व रोहित कुमार 11 को जख्मी हालत में धनरूआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं अन्य जख्मी रात में ही वहां से भाग निकले. मिली जानकारी के मुताबिक डुमरा गांव के सुखारी बिंद के पुत्र बीरन कुमार का कादिरगंज थाना के लालबाग गांव निवासी दुखन बिंद की पुत्री के साथ 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी. इसे लेकर बुधवार को डुमरा में तिलक समारोह था. बताया जाता है कि लालबाग गांव से बस और टेंपो से 50 -60 लोग तिलक में शामिल होने आये थे. बताया जाता है कि इस दौरान दूल्हे के हाथ में चांदी के कटोरे की जगह जब कांसे का कटोरा दिया गया तो वर पक्ष के लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया जिसपर दूल्हे ने वह कटोरा अपने हाथ से जमीन पर रख दिया. इसके बाद बवाल शुरू हो गया. कन्या पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. पुलिस वर पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी. उधर इसी बीच कन्या पक्ष के लोग बिना खाना खाए ही वहां से निकल भागे. बताया जाता है कि इसके बाद वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है. हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी चल रही थी. धनरूआ थानाध्यक्ष शुभेंदु कुमार ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन