बीडी कॉलेज के 56वें स्थापना दिवस पर ‘ज्योति शिखा’ और ‘आकाशदीप’ का विमोचन

Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 10 Mar 2026 6:23 PM

विज्ञापन

बीडी कॉलेज के 56वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बापू टावर और बीडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बीडी कॉलेज के 56वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बापू टावर और बीडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. समारोह में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कॉलेज की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी. कुलपति ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत के नेतृत्व को दिया. समारोह के दौरान कॉलेज की शोध पत्रिका ‘ज्योति शिखा’ और समाचार पत्रिका ‘आकाशदीप’ का विमोचन किया गया. विशिष्ट अतिथि सीआइएमपी के निदेशक प्रो राणा सिंह व पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अबू बकर रिजवी ने संबोधित किया. प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत ने कहा कि पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने बीडी कॉलेज को पटना के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों की श्रेणी में स्थापित करने का संकल्प लिया था और इस लक्ष्य की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है.

एआइ और इडब्ल्यूएम कोर्स होगा शुरू

प्राचार्या ने घोषणा की कि नये सत्र से कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व इडब्ल्यूएम का पाठ्यक्रम शुरू किया जायेगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान और कौशल प्राप्त होगा. शोध पत्रिका ‘ज्योति शिखा’ के संपादक डॉ अमित कुमार व ‘आकाशदीप’ के संपादक डॉ यादव गुंजन रामराज ने संपादक मंडल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन