बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर के कार्य पर लगी रोक

Published at :06 May 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर के कार्य पर लगी रोक

कनफ्लिक्ट का इंटरेस्ट के एक मामले में बिहार क्रिकेटर एसोसिएशन (बीसीए) के प्रभारी नैतिक अधिकारी ने पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/ सदस्य ज्ञानेश्वर गौतम के दोनों पदो के कार्य पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

पटना़ कनफ्लिक्ट का इंटरेस्ट के एक मामले में बिहार क्रिकेटर एसोसिएशन (बीसीए) के प्रभारी नैतिक अधिकारी ने पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/ सदस्य ज्ञानेश्वर गौतम के दोनों पदो के कार्य पर रोक लगा दी है. यह निर्णय बीसीए की शिकायत पर चल रहे एक मामले में दिया गया है. ज्ञानेश्वर गौतम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/सदस्य पद पर निर्वाचन से पूर्व ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे. 15 सितंबर, 2023 को हुए चुनाव में ज्ञानेश्वर गौतम को बीसीए का गवर्निंग कैंसिल का कन्वेनर/सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया. गौतम ने बीसीएल गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर/सदस्य पद पर रहते हुए ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र नहीं दिया और ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की दो बैठकों की अध्यक्षता की, जो कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के दायरे में आता है़ बीसीए की शिकायत पर सुनवाई करते हुए प्रभारी नैतिक अधिकारी नवल किशोर सिंह (अवकाश प्राप्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने मामले को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए गौतम के दोनों पदो के कार्य पर रोक लगाते हुए उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन