ePaper

एएन कॉलेज में बीबीए के स्टूडेंट्स का किया गया स्वागत

Updated at : 20 Nov 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
एएन कॉलेज में बीबीए के स्टूडेंट्स का किया गया स्वागत

एएन कॉलेज में बीबीए विभाग द्वारा सत्र 2025-28 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत गुरुवार को हुआ. इंडक्शन मीट को कॉलेज की प्राचार्या प्रो रेखा रानी ने संबोधित किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना एएन कॉलेज में बीबीए विभाग द्वारा सत्र 2025-28 के नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत गुरुवार को हुआ. इंडक्शन मीट को कॉलेज की प्राचार्या प्रो रेखा रानी ने संबोधित किया. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियां, अत्याधुनिक अधोसंरचना, रोजगार-केंद्रित प्रशिक्षण व व्यक्तित्व विकास की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं. साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रबंधन कौशल को दैनिक जीवन में अपनाने, समय प्रबंधन, संवाद क्षमता व टीम वर्क जैसे गुणों को विकसित करने की प्रेरणा दी. बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ कलानाथ मिश्रा ने सभी नये छात्र-छात्राओं को विभाग की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम, शिक्षण योजनाओं व आने वाले वर्षों की संभावनाओं से अवगत कराया. उन्होंने अनुशासन, समयपालन, कक्षाओं में नियमितता, विभागीय गतिविधियों में भागीदारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि बीबीए कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान पर भी आधारित है, इसलिए सभी छात्रों को विभिन्न प्रायोगिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए. बीकॉम विभाग के संयोजक डॉ अभिषेक दत्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को अनुशासित व लक्ष्य-केंद्रित जीवन जीने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन वह चरण है, जहां न केवल शिक्षा बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण भी होता है. इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को जिम्मेदारी, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपना आधार बनाना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेकानंद तिवारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार सिंह ने दिया. इ अनिल कुमार सिंह, डॉ राहुल कुमार, तृषा तृप्ति, डॉ शालू सहित कई संकाय सदस्यों ने विचार साझा किया. मौके पर चंदन, रामाकांत सिंह, अनवर, दिलीप, रमेश तथा अमरनाथ के साथ अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन