बांकीपुर उपचुनाव में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार, अवैध पैसे-शराब पर नजर, फ्लाइंग स्क्वॉड की गाड़ियों में लगेगा GPS

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है. अवैध नकदी, शराब और प्रलोभन सामग्री पर रोक के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड और SST टीमें सक्रिय रहेंगी. चुनावी गाड़ियों में GPS लगाने से लेकर आचार संहिता के पालन तक कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

विज्ञापन

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पटना जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है. फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और उनके वाहनों में GPS लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

अवैध नकदी और शराब पर रहेगी कड़ी नजर

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में इंफोर्समेंट एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक हुई.

बैठक में चुनाव के दौरान अवैध पैसे, शराब और अन्य प्रलोभन सामग्री के इस्तेमाल को रोकने पर चर्चा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाए.

FST और SST टीमें करेंगी लगातार निगरानी

बैठक में बताया गया कि फ्लाइंग सर्विलांस टीम (FST) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) की तैनाती कर दी गई है. दोनों टीमें लगातार क्षेत्र में जांच अभियान चला रही हैं. इन टीमों का काम चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है.

फ्लाइंग स्क्वॉड की गाड़ियों पर लगेगा GPS

प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के सभी वाहनों में GPS लगाने का फैसला लिया है. GPS के जरिए टीमों की लोकेशन और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. इससे चुनावी निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

महिला मतदाताओं की जांच महिला कर्मी करेंगी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच अभियान के दौरान पूरी संवेदनशीलता बरती जाए. उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की जांच सिर्फ महिला पदाधिकारियों और कर्मियों से ही कराई जाए. चुनावी प्रक्रिया के दौरान लोगों के सम्मान का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रैली और सभा के लिए लेनी होगी अनुमति

जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आमसभा, रैली और जुलूस का आयोजन बिना अनुमति के नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा पंपलेट छपाई, लाउडस्पीकर और प्रचार वाहनों के इस्तेमाल के लिए भी पहले अनुमति लेना जरूरी होगा.

प्रशासन ने बताया कि अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिला और अनुमंडल स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है.

मतदान केंद्रों की सुविधाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान के दिन लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. प्रशासन का लक्ष्य है कि बांकीपुर उपचुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए.

Also Read: बीजेपी के गढ़ में PK ने ऐसे बिछाया चुनावी चक्रव्यूह, सिर्फ समीकरण नहीं, जीत के लिए ये 4 दांव भी आजमा रहे हैं प्रशांत किशोर



विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन