अवधेश नारायण सिंह बने कार्यकारी सभापति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 2:08 AM
बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह परिषद के नये कार्यकारी सभापति होंगे.
देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे से खाली था पद संवाददाता,पटना बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह परिषद के नये कार्यकारी सभापति होंगे. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को उनके नाम पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. साथ ही श्री सिंह को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति तत्कालिक प्रभाव से नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी की. इसके बाद संसदीय कार्य विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके पहले सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के लोकसभा के लिए चुन लिये जाने के कारण उन्होने सभापति पद से इस्तीफा कर दिया था. इसके चलते सभापति का पद खाली था. नये कार्यकारी सभापति श्री सिंह भाजपा से जुड़े हैं और भोजपुर जिले के निवासी हैं. इसके पहले भी वे विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं.यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा. श्री सिंह का सभापति के रूप में पहला कार्यकाल 08 अगस्त, 2012 से 08 मई, 2017 तक रहा था. उनका दूसरा कार्यकाल 16 जून 2020, से 25 अगस्त, 2022 तक रहा. वे 2008 में बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी बनाये गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










