ePaper

पटना जंक्शन से दूसरे दिन भी नहीं चले ऑटो, यात्रियों को हुई परेशानी, 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर रहेगा बंद

Updated at : 02 Sep 2023 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
पटना जंक्शन से दूसरे दिन भी नहीं चले ऑटो, यात्रियों को हुई परेशानी, 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर रहेगा बंद

बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की ओर से टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को जबरन हटाने के विरोध में पांच सितंबर को ऑटो रिक्शा और फुटपाथ दुकानों के साथ संयुक्त हड़ताल का एलान किया है.

विज्ञापन
undefined

पटना जंक्शन के पास ऑटो चालकों का हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. सुबह 10 बजे के बाद से जंक्शन से विभिन्न रूटों की ओर चलने वाले ऑटो पर यूनियन की ओर से रोक लगा दी गयी.

undefined

यूनियन की रोक के कारण से पटना जंक्शन से पटना सिटी, कंकड़बाग, अगमकुआं, बैरिया बस स्टैंड के अलावा गांधी मैदान, अशोक राजपथ, बोरिंग रोड के रूटों पर ऑटो नहीं चले और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. शाम करीब चार बजे ऐसी स्थिति रही.

undefined

दोपहर में जंक्शन के बाहर, हनुमान मंदिर, बुद्धा स्मृति पार्क आदि जगहों पर घंटों खड़े होकर यात्रियों ने ऑटो करते रहे. हड़ताल की वजह से बुजुर्गों और महिलाएं पैदल चलने पर मजबूर रहीं. हड़ताल की वजह से शहर में चलने वाली बसों में अधिक भीड़ रही.

undefined

हड़ताल का फायदा उठाकर कई ऑटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया. हड़ताल के दौरान पटना जंक्शन से बैरिया बस स्टैंड के लिए एक यात्री से 100 रुपये किराया वसूला जा रहा था. जबकि, आम दिनों में एक यात्री से 60 किराया लिया जाता है. इसके साथ ही कुछ ऑटो चालक रिजर्व में चलने की बात कहते हुए भी मनमाना किराया यात्रियों से वसूला.

undefined

आरा से आए एक यात्री ने कहा कि परिजन का इलाज चल रहा है. मुझे एनएमसीएच मोड जाना है, लेकिन करीब एक घंटे से ऑटो का इंतजार कर रहे हैं. सवारी नहीं मिल रही है.

undefined

सहरसा से आये यात्री मुकेश ने बताया कि 11:30 बजे से पटना जंक्शन पर खड़े हैं. अब तक दो बजे तक कोई ऑटो नहीं मिला है. अब मजबूरन पैदल ही कुम्हरार जाना होगा. वहीं मुंबई से आये यात्री विकास राय ने बताया कि हम लोग लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आये हैं. हाजीपुर जाना है. यहां कोई सवारी नहीं मिल रही है.

undefined

बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की ओर से टाटा पार्क ऑटो स्टैंड को जबरन हटाने के विरोध में पांच सितंबर को ऑटो रिक्शा और फुटपाथ दुकानों के साथ संयुक्त हड़ताल का एलान किया है.

undefined

शनिवार को जमाल रोड स्थित भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र(सीटू) कार्यालय में आयोजित बैठक में राज कुमार झा ने नगर निगम की ओर से जबरन ऑटो स्टैंड हटाने का विरोध करते हुए कहा कि यात्रियों को होने वाली परेशानियों से जिम्मेदारों को कोई परेशानी नहीं हो रही है.

undefined

राज कुमार झा ने बताया कि पांच सितंबर को ऑटो चालक के समर्थन में पटना में ऑटो रिक्शा और फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही चार सितंबर को सुबह 11 बजे टाटा पार्क ऑटो स्टैंड से जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी छह सूत्री माग पत्र सौंपेंगे.

undefined

वहीं ऑटो चालक संघ के महासचिव राजकुमार झा समेत तमाम संघ के सदस्य शनिवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. संघ के सदस्यों ने कहा कि उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही हमारी समस्या का निदान किया जायेगा.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन