ट्रक के टक्कर से ऑटो सवार यात्री की मौत, चालक फरार
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Jan 2026 1:18 AM
तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के धक्के से ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि ऑटो आगे जाकर गड्ढे में पलट गया
फुलवारीशरीफ. तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक के धक्के से ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गयी. जबकि ऑटो आगे जाकर गड्ढे में पलट गया और उसे पर सवार चालक और अन्य यात्री जख्मी हो गये. घायलों का इलाज कराकर पुलिस ने घर भेज दिया. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया. मृतक की पहचान बख्तियारपुर निवासी संतोष कुमार, पिता रामचंद्र साव के रूप में की गयी है. घटना बीते 22 जनवरी की देर रात दो बजे बजे बीएमपी-16 स्थित पेट्रोल पंप के पास की है. पुलिस के मुताबिक संतोष कुमार बक्सर से ट्रेन द्वारा दानापुर स्टेशन पहुंचे थे. दानापुर स्टेशन से वह टेंपो में सवार होकर पटना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टेंपो में जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगते ही संतोष कुमार ऑटो से सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










